डॉ रामचंद्र पूर्वे को उपसभापति बनाए जाने पर राजद परिवार अररिया में हर्ष का माहौल,लोगो ने दी बधाई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /अरुण कुमार 

राजद के कद्दावर नेता संस्थापक सदस्य में एक बिहार के पूर्व मंत्री व राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  डॉ रामचंद्र पूर्वे  को उपसभापति बनाए जाने पर राजद परिवार अररिया में हर्ष का माहौल व्याप्त है और संपूर्ण राजद परिवार की ओर से डॉ रामचंद्र पूर्वे को उपसभापति बनाए जाने पर  बधाई और शुभकामनाएं का संदेश प्रेषित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में राजद  जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे ने मीडिया को बताया कि आज जिस ऊंची दूरदर्शी सोच से सुढ़ी समाज के शुभचिंतक के रूप में  हमारे नेता बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सुढ़ी समाज के दो दो लाल समीर कुमार महासेठ  को एवं डॉ रामचंद्र पूर्वे  को जो सम्मान देने का काम किया है इनके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं हैं । 

श्री पूर्वे ने कहा अग्निपथ योजना के विरोध में 29 जून, 2022 को बिहार विधानपरिषद के बाहर राजद के सभी एमएलसी बैठकर सदन चला रहे थे , जिसमें आपको (डॉ. रामचंद्र पूर्वे) सभापति सर्वसम्मति से बनाया गया था। पर  क्या पता था कि मात्र दो माह बाद सच में उन्हें उपसभापति बना दिया जाएगा। और आज उपसभापति के पद पर देख कर दिल में उत्साह और उमंग तथा राजद परिवार अररिया की ओर से बहुत बहुत बधाई। डॉ. रामचंद्र पूर्वे  राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता हैं। लालू जी जब पहली बार 10 मार्च, 1990 को मुख्यमंत्री बने तो उनके मंत्रिमंडल में भी शामिल किये गये,  संसदीय कार्य मंत्री और शिक्षा मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला है। राबड़ी देवी जब पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थीं, उस वक्त इकलौते मंत्री के रूप में आप ही शपथ लिये थे । राजद में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सर्वाधिक समय आसीन रहने का रिकॉर्ड हैं। 05 दिसम्बर, 2010 से 26 नवम्बर, 2019 के बीच लगातार चार टर्म प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी के  प्रति वफादारी, बौद्धिक क्षमता, सहिष्णुता, सरलता एवं समाजवादी चरित्र विशेषता रही है।    

अविभाजित बिहार में जनता दल की झोली में 22 सांसद आये। राष्ट्रीय स्तर पर लालू प्रसाद की लोकप्रियता बढ़ते देख उनके साथी और विपक्षी दोनों पीछे पड़ गए, जिसके कारण लालू जी को जनता दल  से अलग होकर नई पार्टी बनानी पड़ी।

लालू जी के इस बुरे वक्त में आप (पूर्वे जी )पूरी मुस्तैदी से खड़े रहे। नई पार्टी के गठन हेतु प्रस्ताव तैयार करने और नाम का चयन करने के लिए चार सदस्यीय प्रारूप समिति बनाई गई, जिसमे डॉ. रामचंद्र पूर्वे  के साथ शकील अहमद खां, विजय कृष्ण एवं चितरंजन गगन को सदस्य बनाया गया। समिति द्वारा दो नाम तय किया गया। पहला राष्ट्रीय जनता दल और दूसरा राष्ट्रीय जनता पार्टी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े के सलाह पर राष्ट्रीय जनता दल नाम को ही चुना गया। 

बधाई देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव, राजद नेता मनीष यादव, राजद नेता अभिनाश आनंद, राजद नेता क्रांति कुवर, पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक अनिल यादव, प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह यादव, प्रदीप कुमार मंडल, सुबोध यादव, लवली नवाब, फुल कुमारी देवी, रूपेश राज यादव, युवराज यादव, बजरंग बिहारी, नौशाद अहमद, वाहिद अंसारी,अशोक विश्वास, पूर्व प्रत्याशी अविनाश मंगलम , पूर्व प्रत्याशी शत्रुघ्न मंडल आदि दर्जनों नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ रामचंद्र पूर्वे को उपसभापति बनाए जाने पर राजद परिवार अररिया में हर्ष का माहौल,लोगो ने दी बधाई