किशनगंज /सागर चंद्रा
प्यार का झूठा स्वांग रचा कर युवक के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म के कारण जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर खानकाह पहाड़कट्टा निवासी आरोपी साहिल के विरुद्ध आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि पीड़िता का मेडिकल जांच किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल ने नाबालिग पीड़िता को अपने जाल में फांस लिया था और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता गर्भवती हो गई।
उसने जब साहिल को गर्भवती होने की जानकारी देते हुए शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। जिससे पीड़िता के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजनों को साहिल के कुकृत्य की जानकारी दिये जाने के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन भरी पंचायत में साहिल और उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिससे नाराज होकर स्थानीय ग्रामीणों ने साहिल को बंधक बना कर पुलिस के हवाले कर दिया।






























