काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के अखिल भारतीय जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भभुआ शहर के सुवरा नदी से लेकर जन जागरण तिरंगा पदयात्रा निकाला गया। जिसके तहत पटेल चौक, जयप्रकाश चौक, एकता चौक, अंबेडकर चौक, बस पड़ाव अखलासपुर , बबुरा, परासिया, बारे, रतवार, अवारी, मोहनिया एवं डडवा तक पदयात्रा किया गया। बताते चले कि कैमूर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता में तिरंगा पदयात्रा निकाला गया जिसमें काफी संख्या में अखिल भारतीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल एवं अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है देश में आजादी में बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज भाजपा एवं आर एस एस आजादी के दीवाने पर उंगलियां उठा रहे हैं। जबकि देश की आजादी में इनका कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं था। कांग्रेस ने देश के लिए गोलियां खाई और जेल भरा उनके गिरेबान में हाथ डालने वाले खुद के गिरेबान में हाथ डाल के देखें पदयात्रा के दौरान सुरेंद्र पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने षड्यंत्र के तहत आजादी के दीवाने कांग्रेसियों के उपर तरह तरह के झूठे मुकदमे में फंसाकर बदले की भावना से विपक्ष को खत्म करना चाहती है। इस अभियान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल तिवारी, दीनानाथ गिरी, अशोक कुमार पांडे, नंद बिहारी सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, संजय चौबे, संजय सिंह, राजेश पटेल, पूर्व जिला पार्षद कमलेश आजाद, श्रवण तिवारी, मंनान हुसैन खान, अली वारिस खान, कृष्ण मोहन पांडे, दिवाकर मिश्रा, जितेंद्र सिंह, जनार्दन पासवान आदि लोग पदयात्रा में भाग लिया।






























