आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पर बच्चों को किया गया जागरूक

SHARE:

किशनगंज /दिघलबैंक/प्रणव मिश्रा

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को विभिन्न आपदाओं से बचने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है। जिसमें मुख्य रुप से बज्रपात, भूकंप, बाढ़, सर्पदंश, आंधी, तेज धूप ( लूह) आदि के विषय में मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी बच्चों को बचने के उपाय के बारे में बताया जाता है। आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया सहित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शनिवार को स्वच्छता के लिए बच्चों को मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया।

आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने यह बतलाया कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का साथ बहुत जरूरी है। चेतना सत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया एवं हाथ की सफाई कैसे करनी है सभी बच्चों को करके बदलाया । सभी बच्चों को या विस्तारपूर्वक समझाया गया के स्वयं और समाज के स्वच्छ रहने पर हम कई लोगों से दूर रह सकते हैं।

सुरक्षित शनिवार के अवसर पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार साह , सहयोगी शिक्षक मामूर अनवर, राजेश्वरी कुमारी, बबीता कुमारी ,ममता कुमारी, कुमुद कुमारी, उमा कुमारी, जुली कुमारी आदि उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!