राशिफल : गुरुवार, 19 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

गुरुवार , तिथि चतुर्दशी विक्रम संवत 2079,पक्ष :कृष्ण ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा।आज आपका मन कुछ बैचेन रहेगा। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयमित रहें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा।धैर्य रखे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मन में निराशा एवं बेचैनी के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़  सकता है।

मिथुन राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।






कर्क राशि – आज का दिन साधारण रहेगा।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति मजबूत होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा । आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सावधान रहें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से चिन्तित रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।






तुला राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई  में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा

धनु राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






मकर राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा।पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है जिसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में तबादले की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा 

कुंभ राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ रहेगा। संगीत के प्रति रुझान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मित्र से कारोबार में सहयोग मिल सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा।  मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।शिक्षा में सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।










राशिफल : गुरुवार, 19 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन