ब्लिंक इट का ड्रेस पहना युवक शराब तस्करी करते धराया,भेजा गया जेल

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को ब्लॉक चौक के पास चलाए गए जांच अभियान के दौरान 42 केन बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुंतसिर आलम, पूर्णिया जिले का निवासी बताया जाता है।


उत्पाद टीम को झांसा देने के लिए उसने ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंक इट का ड्रेस पहन रखा था। लेकिन टीम की पैनी नजर से वह बच ना सका।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बंगाल के कानकी से बीयर की खेप को किशनगंज के रास्ते पूर्णिया ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाने में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!