बीमार यात्री को आरपीएफ ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


अरूणाचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर सह यात्रियों ने टीटीई को घटना की जानकारी दी। जबकि टीटीई ने कंट्रोल रूम को घटना से अवगत करा दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर स्थानीय आरपीएफ फौरन हरकत में आ गया।

बुधवार सुबह ट्रेन के किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रूकते ही बी 9 कोच के बर्थ नंबर 39 में सफर कर रहे गोहपारू असम निवासी पीड़ित गौतम सैकिया को आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से नीचे उतारा और उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

लेकिन गौतम के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पीड़ित का इलाज जारी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह असम से आनंद विहार की यात्रा कर रहा था। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!