•1 जनवरी से कोविन पोर्टल पर करना होगा राजिस्ट्रेशन
•30 और 31 दिसंबर को जिला में चलेगा टीकाकरण मेगा अभियान
किशनगंज/प्रतिनिधि
जिले में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पंजीकरण और टीकाकरण अभियान पर दिशा निर्देशों जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 3 जनवरी से शुरू होने वाले 15-18 साल के किशोरों को टीकाकरण के लिए 2007 या उससे पहले का जन्म लिया होना अनिवार्य है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने बताया 1 जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा तथा ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग सत्र स्थल बनाया जाएगा व सिर्फ कोवैक्सीन की ही डोज दी जाएगी। वही 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को तीसरी डोज दी जाएगी जिसके लिए लाभार्थी का सेकंड डोज लेने के बाद 9 माह या 39 सप्ताह का अंतराल हो गया है वैसे लाभार्थियों को मोबाइल पर मैसेज भेजी जाएगी और उन्हें बूस्टर डोज दी जाएगी डॉक्टर विश्वकर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि प्रथम दिन 90% हेल्थ केयर वर्कर वर्क फ्रंटलाइन वर्क को तीसरी डोज लगाया जा सके। वहीं 60 वर्ष से ऊपर वैसे व्यक्ति जो कोमोरबिडिटी से ग्रसित हैं वैसे लोगों को डॉक्टरी सलाह लेने के बाद तीसरी डोज दी जाएगी। वहीं जिले में अब तक टीकाकरण से छूटे हुए लाभार्थी तथा दूसरे डोज से वंचित लोगों के लिए 30 और 31 दिसंबर को महा मेगा अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण किया जाएगा जिसके लिए 255से अधिक सत्र स्थल बनाए गए हैं। आईडीएसपी से मिली सूचनाओं के आधार पर सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया जिले में अभी कोरोना के मात्र 02 ही संक्रमित मरीज है।
गाइडलाइंस:
•15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी, 2022 से शुरू होगा। ऐसे लाभार्थियों के लिए, टीकाकरण का विकल्प सिर्फ “कोवैक्सिन” होगा।
•उन स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए, जिन्हें दो खुराकें मिल चुकी हैं, तीसरी खुराक 10 जनवरी, 2022 से उपलब्ध होगी।
•60 साल या इससे ऊपर के गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह के आधार पर दूसरे डोज के 9 महीने या 39 हफ्ते बाद ही तीसरा डोज या बूस्टर डोज लगेगा। 9 महीना या 39 हफ्ते टीके के दूसरी डोज लगने वाली तारीख से माना जाएगा।
कोवीन पोर्टल के प्रावधान:
•स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ गंभीर बीमारी वाले नागरिक अपने मौजूदा कोवीन पोर्टल के माध्यम से तीसरी खुराक के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
•ऐसे लाभार्थियों की पात्रता कोवीन सिस्टम में दर्ज दूसरी खुराक लगवाने की तारीख पर आधारित होगी।
•कोवीन ऐसे लाभार्थियों को खुराक देय होने पर तीसरी खुराक लेने के लिए एक एसएमएस भेजेगा।
•वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट बुक किए जा सकते हैं।
•आधार और अन्य राष्ट्रीय पहचान पत्रों के अलावा बच्चे रजिस्ट्रेशन के लिए अपने 10वीं कक्षा के आईडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- शराबी को छुड़ाने के लिए परिजनों ने की पुलिस के साथ हाथापाई,मामला दर्जबलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना क्षेत्र के पचड़ा गांव में विगत रात्रि एक शराबी की गिरफ्तारी से नाराज परिजनों पुलिस के साथ की हाथापाई की। परिजनों ने शराबी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने … Read more
- कटिहार:सांसद तारिक अनवर के रवैये से स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि ने जताई नाराजगीमनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के वार्ड नं आठ रामनगर भट्टा चौक में एलईडी लाइट 16 मीटर हाय मास्ट के 150 वॉट सोलर लाइट सांसद द्वारा जहां 11:30 बजे फीता काटकर … Read more
- किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक व प्यून को निगरानी विभाग की टीम ने 8 हजार व 7 हजार रुपए घुस लेते हुए किया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8 हजार रुपए व खनन कार्यालय के प्यून सरोज कुमार को 7 हजार रुपए घुस … Read more
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार के दिन गिरफ्तार कर … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा में 8713 व दूसरी पाली की … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग अभियान तेज, कई यात्रियों से वसूला जा रहा है जुर्मानासंवाददाता/किशनगंज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के घूमने वाले लोगों पर अब … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 404 ली0 विदेशी शराब किया बरामद, एक कार को जप्त करते हुए 03 अंतरजिला तस्कर को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज /सरफराज आलम कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर … Read more
- आंगनबाड़ी में सुखा राशन का किया गया वितरणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान केंद्र पर नामांकित लाभुकों को चावल,दाल … Read more
- दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी AI तकनीकनई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 16 फरवरी से ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 20 फरवरी तक … Read more
- 1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तयसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह डाक सुबीर कुमार के नाम से … Read more
- ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनीसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए ओवरब्रिज के … Read more
- कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , पुलिस उपाधीक्षक साइबर, परि.पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस … Read more
- कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जानकुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान … Read more

























