शनिवार,27/11/2021,विक्रम संवत 2078,कृष्ण पक्ष ,तिथि अष्टमी ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि – आज आप जिस चीज की आशंका जता रहे हैं, वह बात नहीं होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं, तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा भी न करें। हो सकता है जिसका भला आप करने की सोच रहे हैं उसका मंतव्य आपसे कोई और गहरा फायदा उठाने का हो।
वृष राशि- आज आपके कंधे पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है कि किसी की कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाए। दिन आपका अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि – जिम्मेदारी वाला काम आज आपको मिलने वाला होगा। चलते-फिरते भी अचानक में कोई प्रियजन मिल सकता है, जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाइयों के बावजूद आप स्वयं को कमजोर न समझें। धैर्य और समझदारी के साथ जो काम करेंगे, उसमें मुश्किलें कम होंगी।

कर्क राशि-एकाएक ही आवेश के वशीभूत होकर आप कभी-कभी भारी गलती कर बैठते हैं। ऐसे में फिर आगे चलकर वही कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है। कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी। अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। दोस्तों से अपने मन की बात कर आप खुद रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताना आपका सुखद अनुभूति देगा।
सिंह राशि – आज आपको अपने चारों तरफ के वातावरण पर कड़ी नजर रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आस-पास क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनेस में प्रतियोगी है, उसका पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है। सतर्क रहने की जरूरत है।
कन्या राशि- कोई आपसे प्रेम प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है, तो अपना स्टेट्स देखकर ही उसका जवाब दें। हो सकता है कि वह आपसे कोई फायदा उठाना चाह रहा हो। कुछ फेरबदल भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में करने हैं, जिनके द्वारा भी सहयोग मिल सकता है। उसे लेकर अपने काम को अपडेट कर लें। ये ही समय है।
तुला राशि- यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर किसी प्रेमीजन के ऑफर से परेशान हैं, तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ-साफ जाहिर कर देना चाहिए। कोई ऐसा संकेत भी नहीं देना चाहिए, जिससे आपके रिश्ते खराब हों। कारोबार में किसी की सलाह आपके लिए सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है।
वृश्चिक राशि – यदि आज आप कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं, तो अपने ही इर्दगिर्द लोगों की मदद लें। हो सकता है कि इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आपने अपने स्तर पर जो भी करना है उसे समय रहते ही कर लें। दिन आपका सामान्य रहेगा।
धनु राशि – आज आप अपने काम को निकालने में कुछ जल्दबाजी करें। यदि आप ढीले रहे तो सभी महत्वपूर्ण कार्य और भी विलम्ब का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है कि जिस कार्यभार को आप प्राप्त करना चाहते हैं, वहां कोई पहले पहुंचकर अपना उल्लू सीधा कर ले। जो भी करना है बिना समय गवाएं ही कर लें।
मकर राशि- आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवता के मंदिर में मनौती मांग रखी है, तो उसके लिए तत्परता से निकल पड़ें। जितना भी आप किसी मामले को लम्बा खींचने की कोशिश में रहेंगे आगे चलकर उसी में आपकी मुसीबत और खर्च भी बढ़ जाएंगे।
कुंभ राशि – काफी अरसे के बाद आपके रूटीन लाइफ में बदलाव आ रहा है। यदि कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है, तो आप उसे स्वीकार करने में देरी न करें, हो सकता है कि यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाए। कोई अनजान व्यक्ति आपका सहयोगी बन सकता है।
मीन राशि- आज आपको सजधज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तड़क-भड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला न ही करें। आज आपकी तरफ कुछ लोगों का ध्यान भी आकर्षित होगा। कारोबार की चिंता रहेगी, लेकिन समय के साथ आप उसका हल निकाल लेंगे। दिन आपका मिलाजुला रह सकता है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस … Read more



























