शुक्रवार,5/11/2021,विक्रम संवत 2078,तिथि : प्रतिपदा,पक्ष :शुक्ल
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसों के लेन-देने में सावधानी बरतें। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यभार की अधिकता से परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और भागदौड़ भी रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। जमीन-जायदाद और कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें और लेन-देन से बचें। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और कामकाज के बीज उलझन महसूस करेंगे। परिजनों से कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। नौकरी-व्यवस्था में उन्नति या वेतन वृद्धि का मामला टल सकता है। काम के प्रति सक्रिय रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक असुविधाजनक स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा को टालें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा और सभी कार्य सफल रहेंगे। व्यावहारिक मामले आसानी से निपट जाएंगे। कार्यभार की अधिकता से तनाव में रह सकते हैं और थकान का अनुभव करेंगे। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वाणी पर संयम बरतें। समाज के कार्यों में भाग लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां काम में रुकावट बन सकती हैं। काम की अधिकता से दिनभर भागदौड़ रहेगी। उधार लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार-धंधे में लाभ रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नये लोगों से संबंध बनेंगे, जिनसे लाभ होने की संभावना है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध करने से बचें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में धनलाभ के योग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति का लाभ मिल सकता है, जिससे आय में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होने से सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। परिवार का माहौल ठीक रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्य आसानी से निपटेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अध्ययन और कला से जुड़े लोग सम्मानित होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सहकर्मियों के साथ-साथ दोस्तों-परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। धैर्य और सूझबूझ से निर्णय लेने से सभी कार्य सफल होंगे। काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। राजनीति में नए रिश्ते लाभकारी होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी और परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। नए कार्यों में शीघ्रता से बचें। अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी से निभाएंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी … Read more
- गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष … Read more
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव … Read more
- दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 50 हजार रूपये अर्थ दंड भी लगायासागर चंद्रा/ किशनगंज न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर जिला … Read more
- उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गयाउपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम … Read more
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और देशहित में उठाया गया नैतिक कदम : विजय कुमार मंडलअररिया/अरुण कुमार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अररिया जिले के सिकटी से भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि … Read more
- बरारी नगर पंचायत कार्यालय में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ लाइव प्रसारणबरारी /कटिहार – बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में … Read more
- जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों का हुआ निपटारामनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में शनिवार को अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस शिविर में … Read more
- सीडीपीओ ने आजमनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – शनिवार को सीडीपीओ राजेश रंजन ने आजमनगर पंचायत के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों तथा बच्चों के अभिभावक से बात कर आंगनबाड़ी … Read more
- जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ संपन्न हुई उल्टा रथयात्रानौ दिनों तक भक्ति की रसधारा में डूबा रहा बारसोई बारसोई /कटिहार – बारसोई घाट स्थित अति प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव … Read more
- सीमावर्ती सडक जर्जर रहने से आमजनों को परेशानीफलका /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र अंतर्गत शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित रुचदेव सिमरिया में बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय से गद्दी घाट होते हुए पूर्णिया जिले की … Read more
- पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,वसूला गया जुर्मानाफलका /कटिहार – थाना पुलिस ने कुरसेला – फारबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमरपुर बरेटा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर वाहन जांच का नेतृत्व … Read more
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित, डीएम ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – विकास भवन के सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास वातावरण के साथ … Read more



















