राजेश दुबे
बिहार विधान सभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी का बेड़ा पार लगाने में नाकाम रहे है। उपचुनाव से पहले कन्हैया कुमार को पार्टी ने पूरे ताम झाम से प्रचार अभियान में उतारा था ।लेकिन जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार जो की जेएनयू में “भारत तेरे टुकड़े होंगे” का नारा लगाने के बाद सुर्खियों में आए थे चमत्कार करने में नाकाम रहे है ।हालाकि कन्हैया को इससे पहले भी बेगूसराय की जनता ने लोकसभा चुनाव में नकार दिया था ।वहीं इस बार कांग्रेस पार्टी जो कि महागठबंधन से अलग होकर मुंगेर के तारापुर एवं दरभंगा के कुशेश्वर स्थान से चुनाव लड़ रही थी को कन्हैया कुमार से काफी उम्मीद था, कि कन्हैया चमत्कार दिखाएंगे और दीपावली पर बिहार कांग्रेस का घर रौशन होगा ।कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कन्हैया के स्वागत में कहा था कि बिहार की धरती कन्हैया का इंतजार कर रही है।
लेकिन नतीजों ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है ।कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी,हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी के लिए ताबड़तोड़ प्रचार किया।कन्हैया के लच्छेदार भाषण का कोई प्रभाव मतदाताओं पर नहीं पड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा पाए।कुशेश्वरस्थान में कांग्रेस को मात्र 5603 वोट ही आए जो कुल मतों का 4.28 फीसदी रहा। वहीं तारापुर में स्थिति और खराब रही। तारापुर में मात्र 3590 मत ही मिले जो कुल मतों का 2.16 फीसदी रहा। इस तरह कांग्रेस का कन्हैया बम उप चुनाव में फुस्स हो गया ।बिहार कांग्रेस आने वाले समय में पार्टी कि मजबूती के लिए क्या कदम उठाती है यह देखने वाली बात होगी ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए … Read more



















