बाहरी राज्य से दीपावली व छठ पूजा पर आ रहे लोगों की हो रही कोविड-19 जांच व टीकाकरण
जिले के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बनाए गए हैं कोविड-19 टीकाकरण केंद्र
किशनगंज /प्रतिनिधि
दीपावली व छठ महापर्व के लिए जिले में राज्य से बाहर रहने वाले बहुत से लोग अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए वापस घर लौटने का सिलसिला जारी है । बाहर से आ रहे लोगों से जिले में कोविड-19 संक्रमण की संख्या में इजाफा न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। मुख्य सचिव, बिहार,पटना के आदेशानुसार दिवाली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की कोविड टेस्टिंग का आदेश के आलोक में जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आ रहे लोगों की कोविड-19 जांच व टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। जिले में अब कोई भी बाहरी व्यक्ति बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर बगैर जांच कराए तथा टीका लगाए अपने घर नहीं पहुँच सकेंगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने आज स्वयं किशनगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित अधिकारियों को बाहर से आ रहे सभी लोगों की कोविड-19 जांच करने व अबतक टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष , अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , एमओआईसी , बीएचएम अजय कुमार, रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान जारी है : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण क्रम में बताये जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान जारी है। साथ ही सामूहिक प्रयास जिले में लक्ष्य के कुल 66.9 प्रतिशत लोगों को कोरोना का प्रथम टीका लगाया जा सका है व 18.4 प्रतिशत लोगों को टीका की सम्पूर्ण डोज दी गयी। अभी संक्रमण के फैलाव का खतरा बरकरार है।जिले में कुल 07 व्यक्ति संक्रमित पाए गये है
जिलाधिकारी ने जिलेवासियो से टीकाकरण के लिए किया अपील
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलेवासी से अपील करते हुए कहा कि दीपावली व छठ महापर्व को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। जिन्होंने किसी कारण अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है। प्राथमिकता के आधार पर टीका लगायें।सभी सुरक्षित माहौल में त्यौहार मनाएं। इसलिए, हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी त्यौहारी छुट्टी छोड़ कर अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।इस वैश्विक महामारी से आम जनमानस को निजात दिलाने का यही एक उपाय है। सही समय पर कोविड की दोनों डोज़ लेना बहुत जरूरी है। तभी आपका परिवार, समाज सुरक्षित रहेगा। उन्होंने टीकाकरण से बचे हुए आम जनता से अपील करते हुए कहा कि दोनों ही डोज़ का टीकाकरण कराना आवश्यक है ।टीकाकरण के बाद भी पूर्ण रूपेण सुरक्षित रहने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, यथा- मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं तथा कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-621 या 06456-227223 पर संपर्क करें। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड की जाँच, टीकाकरण बढ़ाया जाए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो इसके लिए सभी सजग रहें।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- बाहर से आने पर या लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
- बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
- प्रोटोकॉल के पालन के साथ त्योहार मनाएं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य … Read more
- गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर … Read more
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का … Read more
- दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 50 हजार रूपये अर्थ दंड भी लगायासागर चंद्रा/ किशनगंज न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर … Read more
























