रविवार ,12 सितंबर 2021,तिथि : षष्ठी तिथि, विक्रम संवत 2078 हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचाग पेज को जरुर देखे
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार करेंगे जिसमें परिवार वाले सहयोग करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। स्वास्थ आज रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
वृष राशि :आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने का मन बनायेंगे। बिजनेस संबधी लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिससे आपके कार्य भी आसानी से पूरे होते जायेंगे। आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
मिथुन राशि : आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम पूरे होते जायेंगे। आज आपके लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आयेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है साथ ही चॉकलेट भी देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।
कर्क राशि :आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन धैर्य रखें सब ठीक हो जायेगा। आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
सिंह राशि :आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। आज कोई अच्छी खबर मिलने का योग बना हुआ है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मिठास आएगी। पारिवारिक संपत्ति बढ़ने से घर में खुशियाँ आएँगी।
कन्या राशि :आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर आयेगा। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है। लवमेट के घर आज उनके रिश्तों की बात चलेगी। परिवार के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी बहन को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
तुला राशि :आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को अलग तरीके से पूरे करेंगे। इस राशि में डिजाइनर के डिजाईन की आज तारीफ होगी। राजनैतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपसे खुश होंगे। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। आज आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।
वृश्चिक राशि :आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपने भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
धनु राशि :आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नए व्यापार में पैसा लगाने से भविष्य में आपको दो-गुना धन लाभ होगा। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहे तो आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही अड़चने आज समाप्त हो जाएंगी। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार देंगे। शाम को परिवार के साथ मीठा खाएंगे।
कुम्भ राशि : आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही आप भगवान के दर्शन करेंगे। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरुरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी।
मीन राशि :आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपका ट्रांसफर आपके मन पसंद एरिये में होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आज दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहने वाला है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक कमांडेंट एम. … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में शुल्क वसूलने … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान की … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के अधेड़ … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य श्री … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा … Read more


























