किशनगंज /प्रतिनिधि
जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट, रंबल स्ट्रिप,जाम की समस्या,सड़क मरम्मती,बिहार मोटरगाड़ी नियमावली,2021 के तहत दुर्घटना दावा,घायलों की मदद ,यातायात नियमो के संबंध में जागरूकता आदि को लेकर हुई व्यापक चर्चा।
जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी एवम जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन में बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन, पेंटिंग कंपटीशन, विचार गोष्ठी का आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता को दिया।
मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत जांच एवं कार्रवाई को सख्ती से लागू करने का भी निर्देश दिया गया।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग इस संबंध में दी गई जिम्मेदारियों का अक्षरशः पालन करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन परिवहन विभाग को ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉटो का निस्तारण कार्य समय रहते पूर्ण करने की कार्यवाही अमल में लाई जाय।
उन्होंने जिले में दुर्घटना बहुल्य वलनरेबल स्पॉट्स एवं संभावित ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित स्थलों पर आवश्यक सुधार एवं यातायात पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था आदि सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा करायी जानी सुनिश्चित करें ताकि जिले में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग, ओवरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हए उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए,ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके और और किसी के भी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन न किया जा सके। अवैध पार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
समीक्षा में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा कि जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बहुत ही गहनता के साथ सभी विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए इसे धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आ सके एवं सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर में भी कमी आ सके।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी,किशनगंज को निर्देश दिया गया कि सड़कों पर उभरे गड्ढा को समतलीकरण कर सड़क मरम्मत कराए तथा एनएचएआई के संबंधित अभियंता को निर्देश दिया गया कि एक पक्ष के अंदर सर्विस लेन को दुरुस्त कर यातायात प्रारंभ कराएं ताकि जाम की समस्या से लोगो को निजात मिल सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल मदद करने वालो को लोगो को गुड सेमेरिटन के रूप में उनका चयन करने एवं उनके लिए प्रोत्साहन राशि 5000 देयता हेतु कार्रवाई का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की दुर्घटनाग्रस्त को ससमय अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करें एवं सम्मानित करने हेतु ऐसे लोगो की सूची जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।
जिले में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की स्थापना, ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की अधिष्ठापना ,स्कूली वाहनों की जांच, स्वास्थ्य विभाग -शिक्षा विभाग -पंचायती राज विभाग पुलिस एवं यातायात विभाग, पथ निर्माण विभाग ,नगर निगम ,एनएचएआई इत्यादि की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रमाकांत ,परियोजना निदेशक एनएचएआई,इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सचिव, मिक्की साहा,कार्यपालक पदाधिकारी नप,किशनगंज,वरीय उप समाहर्त्ता मंजूर आलम ,अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु दिनांक … Read more
- विकास, विरासत और विश्वास बिहार के लिए 12 साल बेमिसाल – कुमार शैलेंद्रकटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला अतिथि गृह में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री … Read more
- एनएच 31 पर बस और कार की भीषण टक्कर के बाद पलटी बस,35 यात्री लहूलुहान,12 की हालत नाजुककोढ़ा /कटिहार – शनिवार की सुबह तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी से दहल उठा। कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के समीप एक अनियंत्रित यात्री बस और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार … Read more
- मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज, प्रतिनिधि पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत … Read more
- किशनगंज: दो दिनों के लिए बदला इग्नू परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थी नोट करें नई व्यवस्थाकिशनगंज/ प्रतिनिधि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2026 सत्रांत परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र 86011, मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन बिहार सरकार के केंद्रीय चयन … Read more
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी काफी तल्ख … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों पर युवती … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी रमेश चौहान … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और एसपी … Read more



























