BiharFlood :भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण भागलपुर से मुंगेर एवं किऊल मार्ग पर ट्रेन परिचालन स्थगित, कई ट्रेन रद्द एवं कई का बदला गया मार्ग 

SHARE:


बिहार /डेस्क 

भारी बारिश एवं बाढ़ की वजह से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के 16 किमी लंबे रतनपुर सुल्तानगंज रेलखंड के मध्य रेल पुलों के निकट बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इस रेलखंड के अप एवं डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है ।जिसके बाद रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाते हुए भागलपुर से मुंगेर और भागलपुर से किऊल तक दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी महेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की इसके मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से प्रस्थान करने वाली / पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है :







• परिचालन रद्द की गई स्पेशल ट्रेनें:


1. 14.08.2021 को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 03419 भागलपुर मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन ।

2. 14.08.2021 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली 03420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन ।

3. 14.08.2021 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन ।

• परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली स्पेशल ट्रेनें:


1. 13.08.2021 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली 05647 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिनकर ग्राम सिमरिया न्यू बरौनी – कटिहार के रास्ते चलेगी ।

2. 13.08.2021 को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 05956 दिल्ली – कामाख्या स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिनकर ग्राम सिमरिया – न्यू बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी ।

3. 14.08.2021 को गया से प्रस्थान करने वाली 03024 गया – हावड़ा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया किऊल-झाझा के रास्ते चलेगी ।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!