पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से आरा एवं सारण जिले के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कोईलवर और बबुरा का जायजा लेते हुये छपरा पहुंचे। छपरा के डोरीगंज, मौजमपुर होते हुये सोनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी उन्होंने जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मुसेपुर चौक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। सामुदायिक किचेन में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कम्युनिटी किचेन के निकट चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यहां पर रहे सभी लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराएं और जो भी संक्रमित पाए जाते हैं तो उनके लिए अलग से व्यवस्था करें। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण अवश्य कराएं।
मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चौक पर रह रहे विस्थापित लोगों से बातचीत की उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन को और बड़ा किया जाए ताकि सहूलियत पूर्वक अधिक से अधिक भोजन कर सकें। लोगों को यहां किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें। यहां टेंट के साथ-साथ अन्य जरुरी चीजों की भी पूरी व्यवस्था रखें। पशु चारा की पूरी उपलब्धता रखें। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और कहा कि लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी काम करें। छपरा के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को प्रभावित आबादी की जानकारी दी और नावों के परिचालन एवं अन्य राहत कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित फोरलेन कोईलवर पुल पर रुककर सोन नदी एवं वीर कुंवर सिंह सेतु पर गंगा नदी की धारा एवं जलस्तर का जायजा लिया। पटना वापस आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जे०पी० सेतु पर रूककर गंगा नदी के जलस्तर का लिया जायजाबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं संबद्ध जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
वापस लौटने के पश्चात मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुई क्षति का ठीक से आकलन कराएं। साथ ही किसानों की धान रोपनी की क्षति का भी आकलन कराएँ। प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता के साथ सभी लोगों की सहायता करें।
जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करें ताकि लोगों की त्वरित सहायता हो सके। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भीषण अग्निकांड में चार घर राख,लाखों की क्षतिपोठिया/किशनगंज: पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत फर्राबाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि चार टीन के घर पलक झपकते ही राख हो गए। गहरी नींद … Read more
- पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम किया गया जारीसीबीसीएस यू.जी. (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025, परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यू.जी.) CBCS प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025 सत्र 2025–29) की … Read more
- डीएम एसपी ने वेयर हाउस में इवीएम वीवीपैट का लिया जायजाकटिहार – सदर मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी पहुंचे। दोनों पदाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इवीएम वीवीपैट, वेयर हाउस एवं गार्ड रूम का निरीक्षण किये। … Read more
- जीआर राशि दिलाने के एवज में अवैध वसूली के आरोप में उप मुखिया गिरफ्तारकुमारीपुर पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान को गिरफ्तार कर निगरानी कोर्ट भागलपुर को सुपूर्द किया मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में गत वर्ष बाढ – बरसात के दौरान व्यापक क्षति हुई थी। इसका अधिकांश … Read more
- बालिका के पुनर्वास को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची उनासोपचगाछी पंचायतकदवा /कटिहार – बाल कल्याण समिति कटिहार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ प्रखंड के उन्नासोपचगाछी पंचायत पहुंची । समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य अरुण कुमार चौबे एवं लता कुमारी ने … Read more
- कटिहार को मिली समर स्पेशल ट्रेनों की बड़ी सौगातकटिहार – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में बड़ी राहत दी है। इस बार कटिहार रेलखंड को प्राथमिकता देते हुए आनंद विहार-जोगबनी … Read more
- विद्युत कंरट की चपेट में आने से किसान पति पत्नी की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकटिहार ग्रामीण – शनिवार को जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत चिकनी बहियार में कंरट लगने से कृषक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल व परिजनों ने जानकारी दी … Read more
- कटिहार:स्व गणना को लेकर नगर पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणमनिहारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कार्यालय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को मोबाईल एप के माध्यम से स्व गणना की तकनीकि पहलुओं से … Read more
- मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को विधायक ने किया सम्मानितफलका /कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल रही। मेडल, प्रमाण पत्र व … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में 55 छात्राओं की हुई एनीमिया की जांचमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा एक दिवसीय एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। … Read more
- दो बाईक की टक्कर में एक युवक घायलफलका/ कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। भंगहा कोऑपरेटिव गोदाम के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी … Read more
- नामांकन अभियान के तहत यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैलीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनपुर में नामांकन अभियान को लेकर यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा एक रैली निकाली गई जो विद्यालय के पोषक क्षेत्र बड़ी मोहनपुर … Read more
- घर में सो रहे निलंबित होमगार्ड जवान की गला रेतकर हत्या,गांव में दहशत, हिरासत में आरोपीबरारी/कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के कावर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में शुक्रवार देर रात एक निलंबित होमगार्ड जवान की घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात … Read more
- मिड डे मील अनियमितता पर फिर जांच,ग्रामीणों ने जताया आक्रोशयूएमएस शिवानंदपुर में उपस्थिति से ज्यादा हाज़री बनाने का खेल 600 बच्चों की उपस्थिति पर 4 डब्बा ही एनजीओ द्वारा खाना बारसोई /कटिहार -बारसोई प्रखंड में मिड डे मील योजना की लगातार मिल रही शिकायतों … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग, सुरक्षा व समन्वय को लेकर हुई अहम चर्चाटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फतेहपुर बीओपी के सहायक कमांडेंट पवन कुमार तथा नेपाल … Read more
- टेढ़ागाछ में पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में निकाली गई जागरूकता रैलीटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह अभियान 9 से … Read more
- किशनगंज:टेढ़ागाछ में स्व जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में स्व जनगणना अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इस दौरान … Read more
- उत्पाद विभाग ने 181.56 लीटर विदेशी शराब किया जप्त, दो गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास से एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा 181.56 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को … Read more
- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित आवास से हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा तालुका पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित शिक्षक के आवास से चोरी की घटना की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी शुक्रवार को उक्त विद्यालय के शिक्षक … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने शनिवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग … Read more


























