ठाकुरगंज थाना में लंबित पड़े कांडों की समीक्षा करने पहुंचे थे एसपी, दो नागरिकों को बहादुरी के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
किशनगंज/ रणविजय
जिले में अपराध का ग्राफ नीचे गिरा है और अपराधियों को लगातार गिरफ्तार कर किशनगंज पुलिस सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है। यह कहना है पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष शुक्रवार के दिन पुलिस सर्किल अंतर्गत सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा करने ठाकुरगंज थाना पहुंचे हुए थें।पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को त्वरित गति से लंबित कांडों के निष्पादन हेतु निर्देश दिया है।अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए गश्ती टीम द्वारा विशेष चौकसी बरतने के साथ ही साथ वाहनों की सघन जाँच अभियान चलाने का भी निर्देश थानाध्यक्षों को दिया है। 75 वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र सीमावर्ती थानों को विशेष चौकसी बरतने के अलावे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र बनाए रखने का सख्त दिशा निर्देश दिया है।
बिहार बंगाल की सीमा से सटे गलगलिया मद्यनिषेध चेकपोस्ट का भी निरीक्षण करते हुए वाहनों की जाँच के साथ शराब तस्करों पर नज़र रखने की कड़ी हिदायत चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दिया है।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कहा है कि अपराध और अपराधी से किसी तरह की कोई समझौता नही है अपराधियों को हर हाल में उनके अंजाम तक पहुँचाने के लिए किशनगंज पुलिस दृढ संकल्पित है।
पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में ठाकुरगंज की एक महिला के गले से चेन छिनतई करते हुए अपराधी को जान जोखिम में डालकर पकड़ने वाले दो स्थानीय व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।उधर इनसे पहले पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को नगर मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, जनकल्याण मंच के संयोजक सिकन्दर पटेल एवम् राजद नेता मुश्ताक आलम ने बुके भेंटकर स्वागत किया।लंबित कांडों की समीक्षात्मक बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सुनील पासवान के अलावे तमाम थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। … Read more

























