बिहार :राज्य सरकार ने 2 आईएएस सहित 10 अधिकारियों का किया तबादला

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

पटना /संवाददाता

राज्य सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है।बता दे की सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएएस अफसर राम अनुग्रह नारायण सिंह को पीएचईडी विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारतीय तकनीक सेवा के अरविन्द कुमार चौधरी को सूचना प्रावैधिकी में विशेष सचिव बनाया गया है।







जबकि बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।मालूम हो की पुरुषोत्तम पासवान को राज्य निर्वाचन प्राधिकार में सचिव बनाया गया है ।वहीं अनिल कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण, रजनीश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, नूर अहमद शिवली को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हथुआ बनाया गया है ।

वहीं सरकार ने सुनील दत्त को वरीय उप समाहर्ता शिवहर,प्रवीण कुमार गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव, अशोक कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा, सुबिर रंजन अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा, श्रेया कश्यप अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद और पूजा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता भोजपुर बनाया गया है ।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :




बिहार :राज्य सरकार ने 2 आईएएस सहित 10 अधिकारियों का किया तबादला