-स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन मिलने से परिजन व मरीज की परेशानी होगी दूर
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बरती जा रही पूरी तरह से सावधानी
किशनगंज /प्रतिनिधि
मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सूबे के अन्य जिलों के साथ किशनगंज जिला के सदर अस्पताल स्थित दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरान्त जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा भी सदर अस्पताल स्थित दीदी की रसोई का शुभारंभ जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ खाना चखकर किया।साथ ही, दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया।दीदी के रसोई का मुआयना करते हुए उन्होंने किचन ,स्टोर रूम ,वाशिंग,पीने का शुद्ध पानी , बैठने की सुविधा आदि को देखा एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने दीदी की रसोई में भोजन की गुणवत्ता जांच हेत स्वयं भोजन ग्रहण किया और प्रशंसा की ।व्यवस्था के अवलोकन उपरांत उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों एवं अभिभावकों के लिए न्यूनतम निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण , शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन का उत्तम प्रबंध किया गया है ।उपस्थित दीदियों और स्वास्थ्य अधिकारियों की सराहना की।
रसोई में काम करने वाली सभी दीदियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई में आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए क्विक सर्विस के साथ स्वादिष्ट भोजन , गुणवत्तापूर्ण पकवान परोसा जाए । साथ ही साफ-सफाई का भी मुकम्मल इंतजाम किया जाए ।
पुनः उन्होंने यह कहा कि मरीज को चिकित्सा के साथ-साथ शुद्ध एवं पौष्टिक आहार मिलना अति आवश्यक है। जीविका की दीदी की रसोई से यह कमी भी पूरी हो जाएगी। सदर अस्पताल में दीदी की रसोई खुल जाने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी।
दीदी की रसोई सुबह 7:00 बजे से खुलकर रात्रि के 8:00 बजे तक चलेगी।
जीविका ,जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यहां पर छह जीविका दीदियों के द्वारा भोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है। सुबह 7:00 बजे से खुलकर दीदी की रसोई रात्रि के 8:00 बजे तक चलेगी ।जहां मरीजों को मुफ्त तथा उनके परिजनों को उचित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिलेगा। सदर अस्पताल में जीविका दीदी की रसोई से मरीजों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन सही समय पर मिलने से परिजन व मरीज को परेशानी नहीं होगी। जिसमें कुल 6 जीविका दीदी कार्य करेंगी। जीविका दीदियों को प्रतिमाह निर्धारित वेतन दिया जाएगा। सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को जीविका दीदियों की रसोई का स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाएगा। सरकार की ओर से जीविका को 12 लाख रुपए का अनुदान मिला है जिसमें 6 लाख फिक्स असेट्स के लिए तथा 6 लाख संचालन के लिए दिया गया है। छह माह तक संकुल स्तरीय संगठन की देखरेख में इसका संचालन किया जाएगा । सरकार के मेनू अनुरूप अंतःवासी मरीजों को पथ्य आहार उपलब्ध कराया जाएगा। रसोई की मॉनिटरिंग जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा की जाएगी।
150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मरीजों को तीन टाइम भोजन उपलब्ध कराएगी जीविका दीदी
जीविका की कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया जीविका दीदी 150 रुपये प्रतिदिन की दर से सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएंगी। जिसमें सुबह के नाश्ते 8:00 बजे उपलब्ध करा दिया जाएगा जिसमें 6 पीस ब्रेड, एक उबला अंडा, 200 एम एल दूध, एक मौसमी फल दोपहर के खाने में चावल, दाल, एक हरी सब्जी, और दही, शाम में चाय दो पीस बिस्किट, रात के खाने में दो रोटी और चावल तथा एक हरी सब्जी मिलेगी।
हेयर और माउथ मास्क के साथ परोसा जा रहा खाना
खाने की गुणवत्ता की रियलिटी टेस्ट में पाया गया कि जीविका दीदियों की ओर से बने हुए खाने में स्वच्छता मानकों का खास ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पूरी तरह सावधानी बरती जा रही है। खाना पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित रहता है। लिहाजा खाने को बकायदा सिल्वर कवर से ढके जाने के साथ ही हेयर और माउथ मास्क के साथ ही ग्लब्स लगाकर खाने को मरीजों के बीच परोसा जा रहा है।
अस्पताल आने वाले मरीज और परिजनों में उत्साह
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन ने कहा पूर्व में सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों को एनजीओ के माध्यम से खाना उपलब्ध करवाया जाता था लेकिन दीदी की रसोई के शुरू हो जाने से यहीं से उनको मुफ्त भोजन मिलेगा एव उनके परिजन भी निम्न दर पर भोजन कर सकेंगे| मरीजों ने बताया कि पहले घर से खाना मंगवाना पड़ता था या फिर बाहर से लाना पड़ता था। लेकिन जब अस्पताल में ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिल रहा है तो अब ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे ।
मेन्यू के अनुसार परोसा जायेगा खाना
अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिजन कहते हैं कि खाने में शुद्धता और पौष्टिकता का खासा ख्याल रखा जा रहा है। सुबह में चाय- नाश्ते और फल दिए जाते हैं। दोपहर में चावल-दाल। उसी तरह शाम में भी खाना मेन्यू के अनुसार ही परोसा जा रहा है ।निरीक्षण क्रम में मनन राम, उप विकास आयुक्त,एडीएम(लो शि नि) प्रमोद कुमार राम, सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन , जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाजिम , प्रभारी अधीक्षक डॉ अनवर आलम , जीविका डीपीएम समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे।
कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें
-कुछ भी खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह साफ करें।
-हैंड सेनिटाइजर हमेशा अपने पास रखें।
-ट्रेन-बस में यात्रा के बाद हाथ साफ किए बिना अपने चेहरे व मुंह पर न लगाएं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की … Read more


























