मंगलवार,10 अगस्त 2021,तिथि : द्वितीया,पक्ष :शुक्ल ,विक्रम सम्वत 2078,पूरा पंचांग जानने के लिए विस्तृत पंचाग को पढ़े ।
प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने योग बन रहा है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताकर आपको आनंद की अनुभति होगी । आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष राशि :आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है, आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क राशि :आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, लेकिन यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।
कन्या राशि :आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज अपके मन पसंद का खाना बनायेंगी, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।
तुला राशि :आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि :आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।
धनु राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।
मकर राशि :आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । लवमेटस भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।
कुंभ राशि :आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।
मीन राशि :आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए … Read more


























