ठाकुरगंज नगर में चेन स्नेचर को बहादुरी के साथ धर दबोचने वाले बद्री अग्रवाल उर्फ़ बब्लू एवम् अन्य सहयोगी युवक को एसपी कुमार आशीष खुद करेंगे सम्मानित
ठाकुरगंज नागरिक एकता मंच द्वारा भी दोनों युवकों को सम्मानित करने की की गई घोषणा
किशनगंज/रणविजय
जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष, ठाकुरगंज निवासी बद्री अग्रवाल उर्फ़ बबलू समेत अन्य सहयोगी युवक जिन्होंने अपने साहस और वीरता का परिचय देते हुए चेन स्नेचर को चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते समय धर दबोचने का जो साहसिक कार्य किए हैं उन्हें वे स्वयं आगामी ठाकुरगंज थाना आगमन के दौरान 5000/ नकद राशि के अलावे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने इसकी घोषणा की है।गौरतलब है कि सावन महीने की प्रथम सोमवारी के दिन ठाकुरगंज नगर स्थित भातढाला चौक के समीप रामजानकी मन्दिर में पूजा अर्चना करने पहुंची एक स्थानीय महिला के गले से चेन छीनकर भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार अपराधी को अपनी सूझबूझ और बहादुरी के दम पर बद्री अग्रवाल उर्फ़ बबलू ने अन्य सहयोगियों के साथ फ़िल्मी अंदाज में धर दबोचा।

जिसे बाद में पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया।उधर इस साहसिक कार्य के लिए बद्री अग्रवाल एवम् बाकी लोगों की एसपी कुमार आशीष सहित तमाम किशनगंज पुलिस ने शाबासी देते हुए उनकी वीरता की जमकर प्रशंसा की है।इस घटनाक्रम के बाद एसपी ने समस्त जिलावासियों से यह अपील की है कि, जिले में पिछले तीन महीने में एक दर्जन से ज्यादा चेन-छिनतई की घटना की रिपोर्ट हुई है,जिसपर पुलिस ने कार्रवाई भी की है।आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए हैं, कुछ बरामदगी भी हुई है। परन्तु ये घटनाएँ अभी भी घटित हो रही है। छान-बीन में पता चला है की ज्यादातर मामलों में सीमावर्ती बंगाल से बाइक सवार अपराध कर्मी आते हैं और शहर के चौक-चौराहों, सब्जी बाज़ार एवं धार्मिक स्थलों के पास चेन छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं।विशेषकर महिलाओं से चेन छीन कर फरार होने में सफल हो जाते हैं।
इसलिए किशनगंज पुलिस आप सभी से यह अपील करती है की अगर किसी तरह का कोई बाहरी व्यक्ति जो आपके क्षेत्र इलाके का नहीं प्रतीत हो, काफी गति में चलने वाली बाइक जैसे, अपाचे, पल्सर, हौंडा इत्यादि में हेलमेट रहित सहित, गाड़ी में नंबर हो न हो, बिना काम के शहर में चौक बाजारों में संदिग्ध रूप से घूमते दिखें तो फ़ौरन अपने नजदीकी SHO पुलिस पदाधिकारी, वरीय अधिकारी को अवश्य ही सूचित करें।अगर आप दो से चार लोग समूह में हैं तो उन्हें तत्काल रोक कर भी पुलिस को खबर कर सकते हैं।बस ये ध्यान रखें की किसी तरह की हिंसा ना होने पाए।मॉब लिंचिंग की घटना ना हो।किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में ना लें।यदि आप चाहे तो आपकी पहचान गुप्त भी रखी जाएगी तथा थाना के चक्कर से भी मुक्त रखा जाएगा।एसपी ने कहा की जिला पुलिस बल की जनसँख्या के अनुपातिक भारी कमी की वजह से हरेक स्थानों में पुलिस की तैनाती संभव नही हो पाती है मगर,आपकी सजगता और सूझबूझ से इस तरह के अपराध पर अवश्य ही लगाम लगाया जा सकता हैं।
जब समाज में जागरूकता आती है तब वहां पुलिसिंग स्वत: बहुत अच्छी हो जाती है. अत: एक अच्छे और सजग,सतर्क नागरिक का फ़र्ज़ निभाएं, ससमय पुलिस को सूचना दें, ऐसे अपराध पर लगाम लगाने में हमें सहयोग करें. घटना को रोकने वाले ऐसे अच्छे नागरिकों का किशनगंज पुलिस की तरफ से अवश्य ही सम्मान किया जायेगा।उनकी बहादुरी को सलाम किया जाएगा।वहीं ठाकुरगंज नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष श्री सिकंदर पटेल द्वारा भी दोनों युवकों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन … Read more


























