बकरीद पर्व को लेकर जिलेभर में दिखा उत्साह व उमंग का माहौल,लोगों ने दी एक दूसरे को जमकर मुबारकबाद
किशनगंज/रणविजय
जिलेभर में ईद-उल-अज़हा यानि बक़रीद का त्यौहार उत्साह एवम् उमंग के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया है।इस दौरान कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना घटित होने की सूचना प्राप्त नही है।जिले में ठाकुरगंज, बहादुरगंज, दिघलबैंक, टेढ़ागाछ,कोचाधामन, पौआखाली,गलगलिया, कुर्लिकोट,सुखानी, पाठामारी,जियापोखर आदि थाना क्षेत्रों में बक़रीद पर्व को लेकर सुबह से ही रौनक छाई रही।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अहले सुबह पहले बक़रीद की नमाज अदा कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी,फिर कुर्बानी की रश्म को पूरा किया।कोविड 19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए नमाजियों ने सामूहिक रूप से ईदगाहों और मस्जिदों में ना जाकर घरों में ही बक़रीद की नमाज रश्म पूरी की है।गौरतलब हो कि ईद-उल-फितर के बाद ईद-उल-अज़हा का त्यौहार इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार है जिस कारण लोगों में खुशियों की रौनक छाई रही।नये नये कुर्ता पजामा आदि अन्य वस्त्र परिधान में सज धजकर लोग एक दूसरे के घर जाकर बक़रीद की मुबारकबाद पेश की,तथा इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ़ उठाया।
उधर पर्व के दौरान जिले के तमाम थानाक्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी समेत पर्याप्त संख्या में पुलिसबल मौजूद रहे।धार्मिक स्थलों की भी निगरानी में स्थानीय पुलिस चौकीदारों के अलावे विभिन्न विभाग के कर्मियों की तैनाती की गई थी। त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था में कहीं कोई चूक ना हों इसके लिए डीएम डॉ आदित्य प्रकाश, एसपी कुमार आशीष के मॉनिटरिंग में एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी,सदर डीएसपी अजय झा, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व तमाम प्रखंडों व अंचलों के बीडीओ,सीओ शहर से लेकर गाँवों तक सतत निगरानी बनाए रखा।
इधर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-अज़हा बक़रीद पर्व सम्पन्न होने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, ठाकुरगंज के राजद विधायक सउद आलम,बहादुरगंज के एआईएमआईएम विधायक अंजार नईमी,किशनगंज के काँग्रेसी विधायक इजहारुल हक,कोचाधामन के एआईएमआईएम विधायक हाजी इजहार अशफी के अलावे जेडीयू विधायक क्रमशः नौशाद आलम व मास्टर मुजाहिद आलम,पूर्व काँग्रेसी विधायक तौसीफ आलम,पूर्व एआईएमआईएम विधायक कमरुल हुदा ने जिलावासियों को मुबारकबाद पेश की है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र सीमा … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों के … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा हमले … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब पीड़िता गर्भवती … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक अति-महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के पास जिला … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से छह … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन हुआ। जनसभा … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त तक लोगों … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 120 बच्चों … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उतना ही … Read more
फोटो :इंटरनेट






















