बिहार :किसान का बेटा बना पुलिस सब इंस्पेक्टर, मुकेश कुमार सिन्हा के चयन से किशनगंज जिले का बढ़ा मान

SHARE:

बहादुरगंज प्रखंड के भौरादह पंचायत निवासी अशोक कुमार सिन्हा के घर जश्न का माहौल

किशनगंज/रणविजय


किशनगंज जिला एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है अभी हाल ही में बीपीएससी की 64 वीं संयुक्त परीक्षा परिणाम में किशनगंज की बेटी रचना कुमारी ने सफलता अर्जित कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम पुरे बिहार में रौशन करने की चर्चा पर अभी ठीक से विराम भी नही लग पाया था कि, इतने में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर किशनगंज का बेटा मुकेश कुमार सिन्हा के चयन की खबर से पूरा जिला एक बार फिर एक के बाद एक नई सफलता की गढ़ती कहानियों से गर्व महसूस करने लगा है।






बताते चलें कि पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने वाले मुकेश कुमार सिन्हा बहादुरगंज प्रखण्ड के भौरादह पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 13 के निवासी अशोक कुमार सिन्हा के पुत्र हैं जो पेशे से एक किसान का बेटा है।किसान के बेटे का पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने से एक बार फिर किशनगंज जिले का मान सम्मान पुरे बिहार राज्य में बढ़ा है।मुकेश के चयन से उनके गांव भौरादह स्थित घर में जश्न का माहौल है।मुकेश कुमार सिन्हा शुरू से ही पढाई में होनहार छात्र रहा है।मुकेश कुमार सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।उधर बीपीएससी में रचना कुमारी तो इधर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता की कहानी गढ़ने वाले मुकेश कुमार सिन्हा की कामयाबी पर सदगोप समाज में हर्ष का माहौल है और इनदोनों को इनकी महती सफलता पर जिलेभर से बधाइयों का तांता मिलना भी लगातार जारी है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

सबसे ज्यादा पड़ गई