प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :आज आपके लिए दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। आपके सभी काम बनते हुए प्रतीत होंगे। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव होगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है, लेकिन सावधान रहें। आज आपके मन के कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। आज निवेश के लिए भी दिन शुभ नहीं है। आज किसी दुर्घटना के होने की भी आशंका है। वाहन धीरे चलाएं और इस वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है। जरा सी असावधानी आपको भारी पड़ सकती है। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। मन को काबू में करके आगे बढ़ें और अच्छे कर्म करें। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
कर्क:आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के लिए हमेशा मदद को तैयार रहते हैं। आपके इसी प्रयास की वजह से आपको लाभ होगा और सभी का सहयोग प्राप्त होगा। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं, लाभ होगा। भाग्य आज 65 फीसदी साथ देगा।
सिंह:भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
कन्या:आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना की प्रबल आशंका होने के कारण घर से बिना वजह बाहर न निकलें। पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और भाई बहनों के साथ भी बहस हो सकती है। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
तुला:आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। मगर आप घबराएंगे नहीं और अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक : आपके घर में सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। इसका लाभ उठाने के बारे में आपको सोचना चाहिए। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी और आप बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। आज रुपये-पैसे के मामले में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने समय में किए गए निवेश आपको अब लाभ देंगे। कहीं से लक्ष्मी के आगमन के संकेत भी मिल रहे हैं। भले ही यह आपका बकाया धन क्यों न हो। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।
मकर:आज आपकी मनःस्थिति आपको नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें, परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के साथ भी विवाद में न पडे़ं और सब कुछ समय पर छोड़ दें। समय बीतने के साथ सब कुछ सही होगा। शाम को दोस्तों के आगमन से आज आपको प्रसन्नता होगी। भाग्य आज 79 फीसदी साथ देगा।
कुंभ :मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके मन का कोई कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा और क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।
मीन:आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा, धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। भाग्य आज 85 फीसदी साथ देगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा में 8713 … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग अभियान तेज, कई यात्रियों से वसूला जा रहा है जुर्मानासंवाददाता/किशनगंज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के घूमने … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 404 ली0 विदेशी शराब किया बरामद, एक कार को जप्त करते हुए 03 अंतरजिला तस्कर को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज /सरफराज आलम कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा … Read more
- आंगनबाड़ी में सुखा राशन का किया गया वितरणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान केंद्र पर … Read more
- दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी AI तकनीकनई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 16 फरवरी से ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह … Read more
- 1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तयसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह डाक सुबीर … Read more
- ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनीसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक … Read more
- कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , पुलिस उपाधीक्षक … Read more
- कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जानकुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की जान बच … Read more
- कटिहार जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ आज सेकुल 30657 परीक्षार्थी होगें शामिल 14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे देगें परीक्षा कटिहार – विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव … Read more
- चोरी हुए मोटर के साथ तीन शातिर चोर धरायेबारसोई/कटिहार-थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना बढने से आमजनों में चिता देखी जा रही है।बीते दिनों रघुनाथपुर गांव से हुई मोटर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन … Read more

























