आए दिन इस पथ पर भारी वाहनों के पलटने से पथ किनारे आवासीय मकानों में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल
ओवरलोड भारी वाहनों के परिचालन से पथ जाम की समस्या ने राहगीरों की बढ़ा दी है मुश्किलें
किशनगंज/रणविजय
जिले के पौआखाली बाजार होकर डे-मार्केट तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क के किनारे भारी वाहनों के पलटी मारने की सूचना आए दिन प्रकाश में आ रही है।बीती रात को एक बार पुनः पौआखाली थानाक्षेत्र में सरायकुड़ी टोला के समीप डब्ल्यू बी 73 सी 8427 नंबर का डंफर वाहन पलट जाने की सूचना है।अहले सुबह सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष इक़बाल अहमद खां के दिशा निर्देश पर एएसआई संजय यादव दलबल के साथ दुर्घटना वाले स्थान पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से दुर्घटना की जानकारी ली।पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने अभिरक्षा में लेकर समुचित कार्रवाई हेतु सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी को सूचना प्रेषित की है।गौरतलब है कि इनसे पहले दो सप्ताह पूर्व भी पौआखाली थानाक्षेत्र के नयागंज गांव के समीप बोल्डर लदे भारी वाहन का चक्का सड़क किनारे फ़्लैंक में धंसने से काफी समय तक उक्त सड़क पर यातायात बाधित रहा था।
दरअसल ज्ञात हो कि अररिया-सिलीगुड़ी एनएच 327 ई मार्ग में पौआखाली से बहादुरगंज जाने के क्रम में नसीमगंज चौक के समीप हाइवे पर वर्षों पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्णरूप से रोक लगाने के लिए लोहे का बैरिकेड लगा दिया है तथा विकल्प के तौर पर सिलीगुड़ी गलगलिया ठाकुरगंज की दिशा से आने वाले वाहनों को पौआखाली बाजार होकर डे-मार्केट तक गुजरने वाली पथ होकर डायवर्ट कर दिया गया है।जिस कारण उक्त सड़क मार्ग में भारी वाहनों का परिचालन से आए दिन दुर्घटना व जाम जैसी समस्याओं से राहगीर दो चार होते आ रहे हैं।गौर करने वाली बात यह भी है कि पौआखाली टू डे-मार्केट सड़क जिला मुख्यालय तक पहुँचने का एक शॉर्टकट माध्यम है।इस सड़क के चौड़ीकरण नही होने से भारी और धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का परिचालन राहगीरों के लिए कई तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है।जगह जगह भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या तो बनी ही रहती है साथ ही सड़क की स्थिति भी दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है।जिस ओर सम्बंधित विभाग मौन है।इस मार्ग के किनारे बसे लोग भारी वाहन पर रोक तथा ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर कार्रवाई की मांग की है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान की बेहतर उपज के … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक पर शराब के … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि भमरेली निवासी लखन … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के अधेड़ की शव मनसाही … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि दीदी नीलम आनंद … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य श्री श्याम ज्योत कीर्तन … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार–मुंबई … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही विभिन्न … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों के बीच बासगीत … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब पीड़िता गर्भवती हो गई … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक अति-महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सर्कुलर के … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के पास जिला प्रशासन के … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश … Read more



























