कुमार राहुल
यह किसी करिश्मे से कम नहीं था, कि एक 47 सीटों वाली पार्टी अचानक 320 सीट से अधिक जीतकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज होती है ।1997 से 2002 तक चली भाजपा की सरकार में 3 मुख्यमंत्री रहे हैं ,और 15 साल के इंतजार के बाद 2017 में योगी आदित्यनाथ भाजपा के मुख्यमंत्री बने ।लेकिन 2022 का चुनाव भाजपा के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है ,चुनौती है… कोरोना काल ..अब तक दो लहर का सामना कर चुके योगी सरकार को चुनाव से पहले एक और कोरोना की लहर का सामना करना है ।लॉकडाउन से उत्पन्न बेरोजगारी मुंह बाए खड़ी है। आर्थिक सूचकांक अपने न्यूनतम स्तर पर है ।ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी से हजारों घर तबाह हो गए हैं,हजारों लोगों ने अपनों को खोया है।गंगा में बहती लाशों को देखा है। ऑक्सीजन की कमी से अपनों को तिल तेल मरते देखा है, अपनों को खोने का दर्द 7 -8 महीने में भूल जाना आसान नहीं है ,क्योंकि लोगों ने देखा है कि किस तरह से covid को कंट्रोल करने में सरकार असफल रही.
कोरोना के कारण बहुत तरह का नुक़सान हुआ है ,जिसे कंट्रोल करने के लिए योगी ने खुद मोर्चा संभाला है ,क्योंकि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने टिप्पणी की ,कि यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे है। इन दिनों 75 में से 40 जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की निगरानी खुद सीएम योगी कर रहे हैं। चुनाव लगभग 8 महीने बाद है.. बीजेपी अक्सर एक साल पहले ही चुनावी मोड में आ जाती है ..जैसा कि अन्य चुनाव की तरह बंगाल चुनाव मे 1 साल पहले की चुनावी तैयारी ,आपने टीवी न्यूज़ में देखा ही होगा ..मई 2021 के अंतिम सप्ताह में बीजेपी महासचिव B.L.santosh का तीन दिवसीय दौरे से… मीडिया जगत को लगा कि.. शायद यूपी चुनाव की तैयारी शुरू हो रही है, जबकि कोविड की दूसरी लहर चरम पर थी ..और लगा कि शायद कुछ फेरबदल के संकेत भी है.. लेकिन जानकारों की माने तो 36% विधायकों ने साफ कह दिया, कि योगी को हटाया तो 2022 में पराजय निश्चित है। विडंबना यह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को 64%..36% पर भारी लगने लगा है। भाजपा उस मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है, इसके खिलाफ 64 प्रतिशत विधायक हैं ..ऐसे मैं अगर ब्राह्मण ,कुर्मी, लोधी, राजभर, निषाद और जाट नाराज रहे तो रहे ।तरीका यह है, कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया दे देने से उसका गुस्सा पहले जैसा नहीं रह जाएगा। जतिन प्रसाद को कांग्रेस से भाजपा में लाकर विकास दुबे एनकाउंटर से पैदा हुए ,ब्राह्मण समाज के क्षोभ को कम करने की कोशिश की जा रही है.. क्योंकि यूपी में लगभग 11 से 12 प्रतिशत ब्राह्मण मतदाता है ..कोशिश ये भी की जा सकती है, कि किसी ब्राह्मण को उप मुख्यमंत्री बना दिया जाए.. फिर ..तिलक तराजू और तलवार ..के फार्मूले से बेड़ा पार किया जाए ।लेकिन यह भी हमें नहीं भूलना चाहिए ,कि कोरोना महामारी के बीच संपन्न हुए, पंचायत चुनाव में एक ओर सैकड़ों चुनाव कर्मी कोरोना के शिकार होकर स्वर्ग सिधार गए है। और भाजपा को उनके गढ़ में समाजवादी पार्टी ने बड़ा जोर का झटका धीरे से दिया है.
बीजेपी को पंचायत चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा। तो क्या आने वाले असेंबली चुनाव में समाजवादी पार्टी चुनौती पेश करने जा रही है.. हमें यह नहीं भूलना चाहिए, कि भारतीय वोटर समझने लगे हैं ,कि किस चुनाव में कैसे वोटिंग करनी चाहिए। खास बात तो यह है ,कि योगी सरकार की कमजोरियों, खामियों के विरोध में ना ही समाजवादी पार्टी ,ना ही बहुजन समाज पार्टी ने , ना ही कांग्रेस पार्टी सड़कों में संघर्ष करती नजर आई ।प्रियंका गांधी ने 1 से 2 मौके में संघर्ष जरूर किया ,लेकिन वह संघर्ष काफी नहीं हैे उसी संघर्ष की बुनियाद पर काग्रेस पार्टी के नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी चुनौती बन कर उभरने वाली है ,क्योंकि उनके संघर्ष का सबूत है, कि 9000 मुकदमे जो पार्टी कार्यकर्ताओं पर कर दिए गए हैं। अब सवाल यह है, कि प्रियंका गांधी ,जिनकी पार्टी को 2017 असेंबली इलेक्शन में मात्र 6.3% वोट ही मिले, वह भाजपा जिन्हें 41 पर्सेंट वोट मिले ,को कैसे चुनौती देगी ,यह भी बहुत बड़ा सवाल है ,अगर ऐसा होता है तो, यह भी बहुत बड़ा करिश्मा होगा। बसपा 22.4 परसेंट वोट शेयर, सपा 22 % वोट शेयर लेकर, अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में ,भाजपा को अधिक दिक्कत आती नहीं दिख रही है। लेकिन हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए ,कि 1997 से अब तक कोई भी पार्टी लगातार 2 बार चुनाव नहीं जीत सकी है। यानी इस बार के असेंबली चुनाव में चुनौती सिंबॉलिक रूप से पार्टियां जरूर होगी,लेकिन असल चुनौती कोविड से परेशान, हताश जनता ही भाजपा को पेश करेगी ।
कयास यह भी लगाए जा रहे हैं ,कि केशव प्रसाद मौर्य को फिर से अध्यक्ष बनाकर, योगी के लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाए ।क्योंकि पीएम मोदी की सरकार से महामारी के कुप्रबंधन के कारण मिले दर्द को लोग शायद भूलने को तैयार नहीं होंगे। और कोविड के कारण श्री नरेंद्र मोदी की छवि में जो गिरावट हुई है ,उसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है ।इसलिए डीएपी खाद में 140% की सब्सिडी, पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त के तहत 20667 . 75 करोड रुपए 95 करोड़ किसानों के खाते में डाले गए ।शहरी मध्यम वर्ग की अप्रसन्नता को पहचान कर तुरंत विभिन्न महंगाई भत्ते बढ़ाए गए, जिससे केंद्रीय क्षेत्र में काम कर रहे 1.5 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट और अनौपचारिक कामगारों को लाभ होगा ।इन सब के बावजूद प्रधानमंत्री को अब भी काफी सद्भावना हासिल है। लेकिन अगला साल निर्णायक साबित होगा ।क्योंकि जिन राज्यों में अब चुनाव होने हैं, उनमें भी कोविड की छाया रहेगी ।इन का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में रहेगा। लेकिन RSS बिना शोर-शराबे के एक डेढ़ साल पहले से ही अपने ढेर सारे स्वयंसेवकों के साथ चुनावी राज्य में चुपचाप काम में लग जाती है । RSS के सरकार्यवाह (जनरल सेक्रेटरी) दत्तात्रेय होसबोले चुनावी मैनेजमेंट के माहिर माने जाते हैं, 2017 मे उत्तर प्रदेश चुनाव के 1 साल पहले से लखनऊ में रहकर बीजेपी को ग्राउंड लेवल में मजबूत करने की रणनीति बनाने में कामयाब हुए थे । इस बार भी 1 साल पहले से लखनऊ में डटे हुए हैं लेकिन इस बार जो चुनौती है वह कोरोना है ,और सभी जाति धर्म के लोग इससे पीड़ित हुए हैं। और असेंबली चुनाव तीसरी लहर के बाद ही होना है..
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में लापता नाबालिग का शव बरामद,परिजनों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जमकर किया हंगामा13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में शिवगंगा घाट से बरामद,गत 28 मई से थी लापता सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव शिवगंगा घाट मझिया पुल के समीप से बरामद … Read more
- भूमि विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के मोहिउद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल जहानी बेगम को इलाज के लिए सदर अस्पताल … Read more
- बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े,जमकर चटकाई लाठियांसागर चंद्रा/ किशनगंजटाउन थाना क्षेत्र के माछमारा बर्तनिया टोला में बच्चों के झगड़े में बड़ों के कूद जाने से मामले ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से वार किए जाने … Read more
- दो पक्षो के विवाद मे एक व्यक्ति की हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिसबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला थाना क्षेत्र के सुखानी गांव का है। दरअसल, सुखानी गांव में मो. जलाल नामक व्यक्ति अपने नया … Read more
- बंद घर में भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने उत्तरपाली स्थित एसपी निवास के समीप एक बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले क्षेत्र में घटित घटना से शहरवासी स्तब्ध हैं। … Read more
- अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी की गर्दन में लगा तीरसंवाददाता: प्रतिनिधि पूर्णिया जिले में जमीन विवाद अब प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सीधे टकराव का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को चम्पानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर मौजा में ऐसा ही हिंसक घटनाक्रम देखने को मिला,जब भूमि को … Read more
- किशनगंज में स्वर्ण व्यवसाई से 60 लाख के आभूषण की छिनतई,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता:निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई से लाखो रूपये के आभूषण की छिनतई का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।पीड़ित दुकानदार गंगा प्रसाद साह झांसी रानी चौक के निकट अंकित ज्वेलर्स नाम का … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहरपूजा कक्ष में फंदे से लटका मिला शव संवाददाता /ठाकुरगंज संवाददाता /ठाकुरगंज नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या 06 स्थित निटालबस्ती में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जिस घर में हर दिन … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किशनगंज में हुआ जोरदार स्वागत,प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोपकिशनगंज /प्रतिनिधि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शहर के महावीर मार्ग में होटल के सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में … Read more
- चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कियाकिशनगंज /बहादुरगंज/निशांत चोरी की नियत से घर में घुसे एक युवक को गृह स्वामी द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-09 का है कहा … Read more
- ठाकुरगंज के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की तातपौवा, दल्लेगांव और जीरनगछ पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। तातपौवा … Read more
- अररिया में रिश्तों का कत्ल:मां ने दामाद संग मिलकर की अपनी ही बेटी की हत्या. अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी.आरोपी गिरफ्तारअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में एक कलयुगी मां का घिनौना कृत उजागर हुआ है। जहां अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध की वजह से कलयुगी मां ने बेटी की हत्या कर दी।पूरा मामला आर एस थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम … Read more
- कटिहार नगर निगम को मिली दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियाँ,मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडीकटिहार -शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कटिहार नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।नगर निगम परिसर से दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियों को महापौर श्रीमती उषा देवी … Read more
- सुई-धागे से बदल रही तकदीर:“दीदी की सिलाई घर” बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्रसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत भवन में प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, समेली द्वारा संचालित “दीदी की सिलाई घर” ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। … Read more
- एनएच-81 पर भीषण सड़क हादसा,खेरिया बाजार नहर के पास एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायलकोढ़ा /कटिहार – कटिहार -गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया बाजार नहर के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। रात लगभग 10 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर … Read more
- जिले का वांछित फरार पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,लोडेड पिस्पल व भारी मात्रा में जिंदा गोली बरामदकटिहार -नगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के दिशा निर्देश के आलोक में जिले में विभिन्न कांडों में … Read more
- कोढ़ा प्रखंड में दो स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित 141 आवेदनों में 136 का त्वरित निष्पादनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन की पहल पर दो स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर कोढ़ा नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में तथा दूसरा बसगरा पंचायत में आयोजित हुआ। इन शिविरों का उद्देश्य … Read more
- नवाबगंज पंचायत की जर्जर सड़क निर्माण की मांग तेज,विधायक को सौंपा गया आवेदनमनिहारी /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को आवेदन सौंपा है।सौंपे गए … Read more
- सालमारी में मंदिर निर्माण को लेकर विधायक ने किया शिलान्यास, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी सोमवारी हटिया के निकट शिव मंदिर निर्माण को लेकर विधायक निशा सिंह ने शिलान्यास किया।पुजारी राजेश कुमार के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी।लोगों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया जायेगा। हर … Read more
- सिल्वर बेल्स स्कूल में रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपणकटिहार – कटिहार रेल मंडल के साहबपारा स्थित ‘सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल’ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्कूल रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन … Read more
- बाघमारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के बाघमारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर का उद्देश्य आम … Read more
- कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ -जीआरपी का बड़ा एक्शन,तीन शातिर चोर गिरफ्तारपांच मोबाइल बरामद कटिहार – यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेल में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे पुलिसकटिहार को एक बड़ी सफलता … Read more
- जन शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर आयोजित हुआ सहयोग शिविर125 आवेदनों का हुआ निष्पादन विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने लिया शिविर का जायजा डंडखोरा/कटिहार – सरकार के निर्देश पर जन शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर डंडखोरा पंचायत अन्तर्गत बीआरसी परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड विकास … Read more
- मनिहारी में बालू लदे 5 ओवरलोड ट्रक जब्त,जांच जारीमनिहारी /कटिहार- मनिहारी पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच बालू लदे ट्रकों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में खनन कारोबार से जुड़े लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई … Read more
- अंडर-13 शतरंज में सुरोनोय करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्वकिशनगंज जिले के होनहार खिलाड़ी, मिलनपल्ली निवासी जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास एवं शिक्षिका श्रीमती सुनीता दत्ता दास के सुपुत्र तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7 के छात्र सुरोनोय दास आगामी 3 सितंबर से … Read more
- एसएसबी-पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तारमुरलीधर झा/दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल पलसा की संयुक्त टीम ने दो नेपाली नागरिकों को … Read more
उपरोक्त विचार लेखक के निजी विचार है ।
























