एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा के कारण स्वास्थ्य के लिए ड्रैगन फ्रूट को बताया गया है लाभप्रद
पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने ठाकुरगंज में ड्रैगन फ्रूट की खेती का लिया जायजा
किशनगंज/रणविजय
फल फ्रूट का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए हमेशा से लाभप्रद माना गया है।यूँ तो आमलोग मुख्यतः आम,पपीता, अमरुद,लीची,कटहल, अनानास,सेब,संतरा जैसे आसानी से बाजार में या अपने बागों में उपलब्ध होने वाले फलों से ही परिचित होते हैं।लेकिन इनके अलावे भी एक फल ऐसा है जिन्हें ना हम और आप कभी जानते थें और ना ही इस इलाके में उस फल की कभी खेती ही की जाती थी।हम बात कर रहे हैं दक्षिण अमेरिका में मुख्य रूप से उगाए जाने वाला फल ड्रैगन फ्रूट की,जिनका वर्ष 2014 में पहली बार खेती कर ठाकुरगंज के सफलतम एवम् सम्मानित कृषक नागराज नखत ने समस्त जिलावासियों से परिचित कराया।तब से लेकर अबतक नागराज नखत ड्रैगन फ्रूट की खेती को जीवन का एक हिस्सा बनाए हुए है।
अपने 5 एकड़ उपजाऊ भूमि में ड्रैगन फ्रूट की खेती को संवारने में जुटे नागराज नखत का मानना है कि बेहतर ढंग से इसकी खेती कर किसान बढ़िया आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकता है।बिहार राज्य के सीमावर्ती जिला किशनगंज में ड्रैगन फ्रूट की खेती के जनक के रूप में खुद को स्थापित करने वाले वरिष्ठ कृषक नागराज नखत को कई प्रकार के कृषि सम्मान से सम्मानित भी किया जा चूका है।समय समय पर किशनगंज सहित बिहार प्रांत से आएं बड़े बड़े ओहदे पर पदस्थापित अधिकारी भी ठाकुरगंज में ड्रैगन फ्रूट की खेती का जायजा लेकर कृषक नागराज नखत के अद्भुत प्रयासों की काफी सराहना करते रहे हैं।ड्रैगन फ्रूट की खेती के आकर्षण से कोचाधामन के जदयू से पूर्व विधायक रहे व वर्तमान में पार्टी के जिला प्रवक्ता का भार सम्भाल रहे मास्टर मुजाहिद आलम भी अछूता नही रह सका और उन्होंने भी ठाकुरगंज पहुंचकर ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत करने वाले सम्मानित वरिष्ठ कृषक नागराज नखत से मिलकर उनके फार्म हाउस में 5 एकड़ उपजाऊ भूभाग में फैले ड्रैगन फ्रूट की खेती का बारिकी से जायजा लेते हुए इसे उगाने की पद्धति और इनसे प्राप्त होने वाले लाभ आदि की जानकारी प्राप्त की है।
पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम को बताया गया कि ड्रैगन फ्रूट एक बेहद एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने वाला फल है जिनके सेवन से लोग रोगमुक्त रह सकते हैं।कैंसर,हार्ट,डायबिटीज जैसी बिमारी से ग्रसित मरीजों को इनमे उपलब्ध पाए जाने वाले प्रचुर मात्रा में गुणकारी तत्वों से काफी लाभ मिलता है।एक तरह से यह इम्युनिटी बुस्टर के नाम से भी जाना जाता है।जिस कारण ही बड़े बड़े शहरों में इस फल का काफी डिमांड है।ड्रैगन फ्रूट प्रति किलोग्राम की कीमत 300-400 रुपए है।पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ड्रैगन फ्रूट की खेती से काफी आकर्षित हुए तथा इसे आजमाने के तौर पर इस्तेमाल करने की बात कहते हुए अन्य किसानों को भी ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रति प्रेरित करने की भी बातें दोहराई है।मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती कर नागराज नखत जैसे सम्मानित कृषक ने किसानी के क्षेत्र में ठाकुरगंज सहित पुरे जिले का नाम सीमांचल समेत समस्त बिहार राज्य में रौशन किया है जो गौरवान्वित करने की बात है।साथ ही कहा कि किसानों की माली हालत में सुधार लाने तथा नए तौर तरीकों से नए नए किस्म के फल आदि की खेतीबाड़ी के प्रति इलाके के किसानों को उन्मुख करने वाले सम्मानित वरिष्ठ कृषक नागराज नखत के प्रयोग भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एवं जिला एड्स कार्यक्रम इकाई कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम परिसर में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर … Read more
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएम श्री नवोदय विद्यालय के सात छात्र सम्मानितसीवी रमन टैलेंट विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सफल पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय किशनगंज के सात छात्र राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया गया. शहर के महेश बथना स्थित किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज … Read more
- मिक्की साहा बने गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के निर्विरोध सचिवगोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के हालिया चुनाव में मिक्की साहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव चुना गया। नामांकन की अंतिम तिथि तक सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन … Read more
- बक्सर में औद्योगिक विकास को गति, जे.के सीमेंट की ग्राइडिंग यूनिट सहित दो परियोजनाओं का शुभारंभ बक्सर जिले में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए आज दो महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल … Read more
- नेपाल से लाई जा रही 417 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के तहत शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में टेढ़ागाछ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की … Read more
- गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय भव्य सत्संग का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया कुट्टी हाट में शनिवार से दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। श्री श्री 108 स्वामी शिव … Read more
- होली पर्व को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपीलटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टेढ़ागाछ थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की … Read more
- विदाई समारोह का हुआ आयोजन, प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दास को दी गई भावभीनी विदाईविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धाधर में शनिवार को प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दास के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय … Read more
- जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला, 2578 युवाओं ने कराया पंजीयनसंवाददाता/किशनगंज जीविका के माध्यम से प्रखंड स्तर पर रोजगार सह स्वरोजगार मेला आयोजित करने से छात्रों को उनके घर के आस – पास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका किशनगंज … Read more
- विधायक गोपाल अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,किशोरी की आत्महत्या मामले में न्याय का आश्वासन दियादिघलबैंक /मुरली धर झा शनिवार को ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिघलबैंक प्रखंड के लोहागरा गांव में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन … Read more
- शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र छात्राओं को किया गया रवाना,बच्चो में उत्साहबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरादह कचहरी के छात्र-छात्राओं की टीम ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये सीमापवर्ती जिले के कई दर्शनीय स्थलों के लिये रवाना हुए। जहां बच्चों की टीम को … Read more
- मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के साथ हुआ पुलिस सप्ताह का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह 22-27 फरवरी का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी अन्य गतिविधियां संचालित की गई।सप्ताह … Read more
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल की बड़ी सौगात,गाजोल व देवतला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरूकटिहार – यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो प्रमुख स्टेशनों गाजोल एवं देवतला पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव … Read more
- अधिवक्ता संघ द्वारा अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन,न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा का भव्य स्वागतकटिहार कोर्ट – पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह कटिहार व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण जज अरुण कुमार झा का अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। निरीक्षण कार्य हेतु कटिहार पहुंचे न्यायमूर्ति झा … Read more
- कटिहार में होली को लेकर हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार– जिला में होली के पर्व को आपसी भाईचारा एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक … Read more
- होली व रमजान को लेकर थानाध्यक्ष ने किया जनसंवादसौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कालिकापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं शिशिया हाट में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर … Read more
- क्षेत्र में हिंसक जानवर का आतंक,लोगों में दहशतडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र में हिंसक जानवर होने का आतंक आमजनों के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई रहा है।द्वाशय पंचायत के नोहरी गांव के आसपास एक हिंसक जानवर के देखे जाने से लोग सहमे नजर आ रहे हैं। बताया … Read more
- सदर विधायक ने बस स्टैंड की खाली जमीन पर मार्केट कंपलेक्स बनाने की मांग कियाकटिहार – बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र के शून्य काल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सदन का ध्यान शहर के शहीद चौक स्थित कर्पूरी मार्केट के निकट बस … Read more



























