शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र छात्राओं को किया गया रवाना,बच्चो में उत्साह

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरादह कचहरी के छात्र-छात्राओं की टीम ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये सीमापवर्ती जिले के कई दर्शनीय स्थलों के लिये रवाना हुए। जहां बच्चों की टीम को विद्यालय के प्रधान शिक्षक इंद्र प्रसाद साह सहित अन्य ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया एवं मंगलमय यात्रा की कामना की है।

वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवोत्तर बिरनिया के प्रधानाध्यापक की निगरानी में भी स्कूली बच्चों ने अलग अलग बस में सवार होकर जिले के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर नई नई जानकारी प्राप्त की है। विद्यालय के शिक्षकों की निगरानी में बस में सवार होकर बच्चों ने परिभ्रमण के लिए कूच किया जहां स्कूली बच्चों में उत्साह का माहौल था।मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक इंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों के वौद्धिक विकास में वृद्धि होगी।

विद्यालय तथा घर में हमेशा पढ़ाई में व्यस्त बच्चों का मानसिक विकास के साथ बौद्धिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि परिभ्रमण में शामिल बच्चों को सीमावर्ती जिला अररिया के कुसियारगावं बायोडाइवर्सिटी पार्क सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कराया गया है जहां बच्चों को वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराया गया।

जहां इस भ्रमण से बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी मिलेगी। शैक्षिणिक परिभ्रमण में छात्र छात्रा की टोली के साथ कई शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल होकर बच्चों को भ्रमण कराये । वहीँ इस दौरान छात्र-छात्राओं में भी बेहद उत्साह देखा गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई