होली पर्व को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टेढ़ागाछ थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मोहम्मद इज़हार आलम ने की।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार सहित क्षेत्र के स्थानीय बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान होली पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष मोहम्मद इज़हार आलम ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे सभी समुदायों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति, अनुशासन और सामाजिक मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए। विशेष रूप से होलिका दहन के दौरान किसी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न न हो, इसका सभी लोग ध्यान रखें।

उन्होंने आम नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि होली के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

उपद्रवियों तथा शराब का सेवन कर हंगामा करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई