- भ्रांतियों, अफवाहों एवं दुष्प्रचार को समाप्त कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के तरीकों पर विचार विमर्श।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी टीका के प्रति अफवाह व भ्रांतियां फैली हुई हैं । राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचार टास्क फोर्स गठित की गयी है| जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों, अफवाहों एवं दुष्प्रचार को समाप्त कर लोगों को स्वैच्छिक रूप से टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए शनिवार को जिला परिषद् के सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला संचार टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। लाभार्थियों में टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों का होना प्रमुख कारण है। अभियान के सफल संचालन के लिए इसका तत्क्षण निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में मुख्य रूप से कोविड संक्रमण से निजात पाने के तरीकों पर टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस टास्क फोर्स की बैठक में पुलिश अधीक्षक , सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य के अलावा डब्ल्यूएचओ/यूनिसेफ/केयर इंडिया/सीफार के प्रतिनिधि के साथ धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।
भ्रांतियों को दूर कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को किया जायेगा हासिल:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा जिले में 18 से 44 वर्ष व 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका देने का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी टीकाकरण के प्रति समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। भ्रांतियों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा तब तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया, ग्रामीण इलाक़ों में टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण करने के दौरान समझ में आता है कि टीका को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई शंका पनपती हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाई गई भ्रांतियों व अफवाहों को दूर किया जाए। जिससे टीकाकरण कार्य में तेज़ी आ सके।
- इमारत शरिया के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाने की दी गई सलाह –
टास्क फोर्स की बैठक के दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने धार्मिक संस्थाओं यथा इमारत शरिया का इत्यादि के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाने की सलाह दी, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर टीकाकरण के पक्ष में आ सकें और टीकाकरण करा सकें। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो के टीके का भी विरोध हुआ था, लेकिन आज इसका फायदा हमें दिख रहा है और देश पोलियो मुक्त हो गया है। इसी प्रकार कोरोना वैक्सीन भी पूर्णतः सुरक्षित है और उन्होंने खुद इसका टीका लिया है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर से यह वैक्सीन ही हमें बचाएगी।
टीका लेने के बाद सुरक्षित एवम् अपने कार्यों का आमदिनों की तरह निर्वहन करने वाले सरकारी कर्मियों, डाॅक्टर, शिक्षक, जीविका दीदियों एवम् आंगनबाड़ी वर्कर्स का डाटा होगा जारी-
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को भ्रांतियों के खंडन के क्रम में बताया कि बहुत से लोगों में टीका लगाने से बुखार हो सकता है, लेकिन इससे व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही इसका डाटा जारी करने की बात कही गई कि जिले में कितने सरकारी कर्मियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों, आंगनबाडी सेविकाओं, जीविका दीदियों इत्यादि को टीके की खुराक दी गई है, ताकि लोगों को ज्ञात हो सके कि टीका लेने वाले सभी लोग सुरक्षित होकर काम कर रहे हैं।
हज पर जाने वालों के लिए टीके की दोनों खुराक आवश्यक –
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि हज पर जाने वालों के लिए टीके की दोनों खुराक आवश्यक है। अजान के समय मस्जिदों से टीके के संबंध में माइकिंग कराने पर सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। इस संबंध में प्रखंड स्तर पर भी धर्म गुरुओं की बैठक कराने का उन्होंने सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि टीका कितना जरूरी है।
अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्म्दारी::
जिला पुलिस अधीक्षक कुमार अशीष ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्म्दारी तथा कार्य के लिए सिविल सोसाइटी के लोगों, वॉलिंटियर्स, डॉक्टरों एवं सरकारी कर्मियों का योगदान भी अहम् है । इस समय बेहतरीन ढंग से मानवता की सेवा करने से आत्म संतुष्टि भी होगी। साथ ही जिला उप विकास आयुक्त मनन राम ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाना जिलेवासियों का भी कर्तव्य है। ताकि टीका लेकर हम स्वयं को तो सुरक्षित कर ही सकें साथ ही साथ अपने परिवार व समाज को भी संक्रमण प्रसार से बचा सकें। इसके लिए सरकार के साथ साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर प्रयास कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमित रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों के बीच बासगीत पर्चा (भूमि बंदोबस्ती पर्ची) का … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक के बाद एक … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात कराने … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक अति-महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सर्कुलर के मुताबिक सभी जिला कांग्रेस कमेटियों … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के पास जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव एवं … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सीमांचल के विभिन्न … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनि प्रशांत कुमार … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त तक लोगों के बीच पहुंचाने की योजना अंतिम दौर … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता में करीब 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता और … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय विधायक निशा सिंह,जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी,अपर समाहर्ता … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उतना ही आवश्यक है। श्री होदा ने कहा कि … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर … Read more






















