रविवार ,30 मई 2021,तिथि पंचमी,कृष्ण पक्ष, विक्रम संवत 2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष : आपका आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को भी सुकून मिलेगा और आप किसी बुजुर्ग की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज परोपकार के कार्यों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से अपने साथियों का मूड सही करने में सफल रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ परेशानियां रहेंगी, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।
वृष :आज आप अपने परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दोपहर तक आज आपको अपने व्यापार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि में आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आज आपने गुरुजनों की सहायता की आवश्यकता होगी।
मिथुन :आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको आपके पिता व अधिकारियों के कृपा से किसी अमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे खुश होकर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप अपने व्यापार के लिए थोड़ा चिंतित होंगे और उसकी बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें आप व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी को समय ना दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में आज किसी के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
कर्क : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका अपने व्यापार में धन लाभ होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके बाद आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, वह उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ खर्चा करेंगे। सायंकाल के समय आज आपका माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी बात को सोचकर आगे बढ़ें, इसमें कोई बुराई नहीं है। योग्य जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है।
सिंह : आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता मिल सकती है, जिससे उनके चारों ओर का वातावरण उल्लास पूर्ण रहेगा। आज आप अपनी संतान के प्रति सभी दायित्वों की पूर्ति करेंगे, जिससे जीवनसाथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। लंबे समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है।
कन्या : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका पूरा दिन सेवा व सत्कार के कार्य में व्यतीत हो सकता है। आज वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष रहेगा। आज आप अपने विरोधियों का सिरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपने अधिकारियों से उत्तम व्यवहार बना कर रखना होगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
तुला : आज आप शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते देख रहे हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर भी मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आज व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि इससे आपको भरपूर लाभ होगा और आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे।
वृश्चिक : आज का दिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन, सम्मान, यश, कीर्ति देगा और आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आज आपके भाई की मदद से पूरे होंगे, जिससे आपके मन मे प्रसंता बनी रहेगी और आप अपने माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, लेकिन नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारी आपका प्रमोशन रोक सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपके शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
धनु :आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे व विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आज व्यस्तता अधिक रहेगी। सायंकाल के समय आपको थकान व कुछ तनाव महसूस हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है, उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज यदि व्यापार में कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आज आप अपनी संतान के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।
मकर :आज का दिन आपका व्यवसाय क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ देने वाला होगा। व्यवस्था परिवर्तन की योजना यदि बन रही है, तो जरूर करें क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन खराब होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप यदि किसी संपत्ति का क्रय विक्रय कर रहे हैं, तो उसके पूर्व में संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रयासों से तनाव को दूर कर सकते है। व्यापार में आज आप यदि किसी को धन उधार दे रहे हैं, तो सोच विचार कर दें।
मीन : आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। बिजनेस में बढ़ती प्रोग्रेस को देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज अपने मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिल सकता है, जिससे उनका तनाव थोड़ा कम होगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज आप अपने माता पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया और बाद … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की … Read more
- राजकीय डिग्री कॉलेज कोचाधामन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 पर परिचर्चा, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सापूर्णिया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम–2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में … Read more
- फारबिसगंज में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, पांच दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई; 30 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारफारबिसगंज।अरुण कुमार जिले में मध्य निषेध अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते पांच दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एएलटीएफ और फारबिसगंज थाना … Read more