किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
युवक की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल
बहादुरगंज प्रखंड के देशियाटोली गांव में अपराधियों द्वारा एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को 5 की संख्या में आए अपराधियों द्वारा चाकू से गोद गोद कर युवक की जान ले ली गई ।बताया जाता है कि मृतक पत्नी के साथ सोया हुआ था उसी समय अपराधी घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया ।घटना की जानकारी मिलते हीं एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर पीड़ित परिवार से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल पर मौजूद बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार को अहम दिशा निर्देश दिया है ।
यह वीभत्स हत्याकांड रविवार रात की बताई जाती है ,जब मृतक लालचंद लाल (35) पिता झुबरा लाल ,ग्राम देशियाटोली अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे ।इसी बीच पांच लोगों ने मिलकर इन पर हमला बोल दिया एवं चाकू मारकर गर्दन के आरपार कर भाग गये ।घर में मची कोहराम के बीच लालचन्द लाल को ईलाज के लिए किशनगंज अस्पताल ले जाया गया ।जहाँ ईलाज के दौरान लालचन्द की मृत्यू हो गयी ।हालाकि मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को देशियाटोली घर पर लाया।जहाँ से थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है एव आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार हत्या के पीछे पुराना जमीनी विवाद बतलाया जा रहा है ।
परिजनों ने बताया कि -भूमि विवाद को लेकर मृतक को द्वितीय पक्षकारों के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी ।घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है ।एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा पुलिस को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।जिसके आधार पर बहादुरगंज पुलिस के द्वारा बारिकी से जांच प्रारंभ कर दी गई है।जल्द ही मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
वहीं मृतक के पिता झुबरा लाल ने बताया कि देशियाटोली गांव में ही सात बीघा जमीन के मामले को लेकर विगत दो वर्षों से उनका विवाद चल रहा था।जिसमे से विगत तीन माह पूर्व चार बीघा जमीन के मामले में न्यायालय की ओर से उन्हें डिग्री भी प्राप्त हो गई थी एवम शेष बचे तीन बीघा जमीन पर मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय से डिग्री मिलते ही विरोधी पक्ष के द्वारा उन्हें एवम उनके परिवार वालों को आएदिन जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।वही बीती रात उनके पुत्र के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है ,सभी इस वीभत्स हत्याकांड से दहशत में है ।पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को … Read more



























