बंगाल :नक्सलबाड़ी बाजार में उमड़ी भीड़,सोशल डिस्टेंस के नियम की उड़ी धज्जियां

SHARE:

आवश्यक दुकान के अलावा चोरी-छिपे दुकान खोलकर कारोबार करने का सिलसिला लगातार जारी

निर्धारित अवधि के बाद खुली हुई दुकानें को पुलिस ने कराया बंद

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार के लॉकडाउन के जारी गाइडलाइन के अनुसार सुबह सात बजे से 10 बजे तक ही आवश्यक सेवा की दुकानें खुलती है। तीन घंटे के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। बाजार में हर ओर लोगों की भीड़ रहती है जहां सोशल डिस्टेंस के नियम की धज्जियां उड़ती रहती है। आवश्यक से अलावा चोरी-छिपे अन्य दुकान खुली होने के कारण लोगों की अधिक भीड़ रहती है।






लोग अति आवश्यक के अलावा अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए भी पहुंच रहे हैं। भीड़ का आलम यह रहता है कि दुकानदार दुकान खोलने की तैयारी में रहते और ग्राहक खरीदारी के लिए तैयार रहते। चोरी से खोले ऐसे दुकानदार और ग्राहक को संक्रमण से नहीं बल्कि पुलिस से डर रहता है। आधा दुकान खोलकर कारोबार में जुटे रहते हैं। ऐसा ही दृश्य शनिवार को नक्सलबाड़ी बाजार में देखने को मिला। सब्जी दुकान से लेकर किराना दुकान के अलावा अन्य दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान कोरोना वायरस के जारी नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। कई दुकान में पांच से अधिक खरीदार थे। कोई भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहा था। इस दिन बाजार में मेला जैसा भीड़ देखने को मिला। हालांकि सभी लोग मास्क पहने हुए थे।






लेकिन अति आवश्यक दुकान के अलावा चोरी-छिपे दुकान खोलकर कारोबार करने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे मनमाने दुकानदार के सामने पुलिस की भी परेशानी बढ़ी रहती है। आखिर कितने दुकानदार को समझाए और निगरानी रखे। पुलिस को देखते ही आधा खुला शटर डाउन कर आसपास मंडराने लगते हैं, फिर पुलिस के जाते ही धंधा करने लगते हैं। अगर इसी तरह पुलिस से बचकर दुकान खोलकर कारोबार करते रहे तो फिर लोगों की आवाजाही बढ़ी रहेगी और संक्रमण का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ेगा। संक्रमण सुरक्षा को लेकर दुकानदार और ग्राहकों को भी सचेत होने की जरूरत है वहीं पुलिस को भी सख्ती से ऐसे दुकानदार के साथ पेश आने की जरूरत है। वहीं इस दिन नक्सलबाड़ी बाजार में किराना,सब्जी व ठेलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। उधर, कुछ दुकानदारों ने निर्धारित अवधि के बाद भी दुकान खुली रखी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर उक्त दुकानों को बंद कराया। पुलिस बाजार में भ्रमण कर निर्धारित अवधि के बाद खुली हुई दुकानें बंद कराती रही।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!