बंगाल :नक्सलबाड़ी में अज्ञात महिला का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सातभैया मोड़ के पास से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोहपर में सातभैया मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने मृत अवस्था में एक महिला के शव को देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नक्सलबाड़ी थाना पुलिस को दी ।

सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला के पहचान नहीं हो पायी थी। पुलिस उक्त घटना की छानबीन कर रही थी।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!