किशनगंज/देवाशीष चटर्जी
बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलिहा चौक के समीप पिकअप वैन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई।वहीं ग्रामीणों के सूचना पर तुरन्त बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर अग्रतर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना ग्रस्त पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।मृतक की पहचान एनामुल हक उम्र 55 वर्ष चिकाबारी निवासी के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



























