बारसोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई,33.765 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

बाइक जब्त

बारसोई /कटिहार – बारसोई पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा एसपी 125 सीसी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार 29 जुलाई की रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाइक से विदेशी शराब लेकर जा रहे हैं ।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बारसोई स्टेशन से सुधानी जाने वाली पक्की सड़क पर धनुक टोला के समीप घेराबंदी कर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान बाइक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार तस्करों की पहचान मीर मुनाफ (29) पिता- मीर मासूम, निवासी मौलानापुर वार्ड संख्या-8 तथा मोहम्मद राशिद (21) पिता- मतिउर रहमान निवासी चौंदी वार्ड संख्या-8, थाना बारसोई, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से रॉयल Stag स्टेज 375 एमएल की 15 बोतल, आफिसर्स च्वाइस 180 एमएल के 23 पीस तथा हिमालयन गोल्ड 600 एमएल की 40 बोतल बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 33 लीटर 765 मिलीलीटर आंकी गई है । तस्करी में प्रयुक्त होंडा एसपी 125 सीसी बाइक को भी जब्त कर लिया गया।थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारसोई थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!