कटिहार नगर में अटल कला भवन निर्माण का रास्ता साफ -तारकिशोर

SHARE:

कटिहार – पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र में नगर स्थित महानंद कॉलोनी के परिसर में 01 एकड़ 51 डिसमिल खाली जमीन पर अटल कला भवन का निर्माण लगभग 19 करोड़ 73लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस प्रशाल में 620 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इस भवन के निर्माण होने से कटिहार को एक अतिरिक्त प्रशाल उपलब्ध हो जाएगा ।

जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अन्य प्रकार की गतिविधियां हो सकेंगी। तारकिशोर प्रसाद ने कहा की अटल कला भवन का निर्माण कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा किया जाएगा। इस कलाभवन की लागत राशि की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा दे दी गई है ।

निर्माण कार्य हेतु निविदा की प्रक्रिया विभाग द्वारा शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार मे प्रतिभावान कलाकारों की कमी नहीं है। कटिहार सांस्कृतिक गतिविधियों में भी पूर्वोत्तर बिहार में अग्रणी रहा है। इस ‌ प्रेक्षागृह में आधुनिक ‌ प्रेक्षागृह की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिससे इस भवन के मंच से कलाकार अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!