मनसाही/कटिहार – प्रखंड के सभी पंचायत भवन में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए आवेदन शुरू हो गया हैं। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार जो भी लोग राशन कार्ड से वंचित हैं ।
वे लोग अपने निकटतम पंचायत भवन में आकर नया राशन कार्ड,राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं सुधार कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सुविधा 14 जुलाई को शुरू हुआ जो 13 अगस्त को समाप्त होगा।






















