नगर निगम कटिहार में नमस्ते डे’ का आयोजन

SHARE:

सफाई कर्मियों के बीच पीपीई किट वितरित – नगर आयुक्त

कटिहार – नगर विकास विभाग के निर्देशों के आलोक में नगर निगम कटिहार के सभागार में नमस्ते डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच पीपीई किट का वितरण किया गया। ताकि वे अपने दैनिक कार्यों के दौरान सुरक्षित रहकर बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सकें। कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं नगर आयुक्त की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी कर्मियों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण सम्मान, सहयोग और स्वच्छता के संकल्प से भरा रहा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!