किशनगंज भाजयुमो संगठन को दिया गया विस्तार । नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को धारदार बनाने का लिया संकल्प ।

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /रणविजय


भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज अपने दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपकर संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य संचालन की अपेक्षा रखते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गणेश झा ने उपाध्यक्ष समेत महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष के अलावे कमल क्लब जिला संयोजक,सह संयोजक, आईटी संयोजक व मीडिया प्रभारी के पद पर एक दर्जन से ज्यादे कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया है जो इस प्रकार है
उपाध्यक्ष पद के लिए संजय उपाध्याय एवम् अमृत राज द्वय किशनगंज नगर
गौरव चौधरी, बहादुरगंज

महामंत्री पद के लिए
अंशु राज दिघलबैंक
निरंजन राय पोठिया
विवेक साहा ठाकुरगंज
गौतम राजवंशी पौआखाली
रजनीश साह किशनगंज
कुमार अमित बहादुरगंज

कोषाध्यक्ष पद के लिए
बलदेव सिंह बंटी

किशनगंज नगर
कमल क्लब जिला संयोजक के लिए रवि चौधरी,किशनगंज नगर
सह जिला संयोजक के लिए सिंटू पांडे,किशनगंज नगर
आईटी सेल संयोजक के पद पर मनोज कुमार सिंह,दिघलबैंक
मीडिया प्रभारी हेतु करण साव,किशनगंज नगर
एवम् प्रवक्ता पद के लिए क्रमशः गौतम भगत व कृष्णा मरांडी को मनोनीत किया गया है।

इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमन मंडल किशनगंज,श्याम झा पोठिया,बुद्धदेव सिंह कोचाधामन,राजीव दास टेढ़ागाछ,अभिषेक काला किशनगंज,नीरज गणेश दिघलबैंक,सुखलाल कुमार दिघलबैंक,अंकित चौधरी दिघलबैंक,सुमित मंडल किशनगंज एवम् राहुल झा बहादुरगंज निवासी को मनोनीत करते हुए राष्ट्र सेवा,समाज सेवा के साथ ही संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए सदैव कार्य करने की अपेक्षा रखते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना एव शुभकामनाएँ दी है।

इधर मनोनीत कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष गणेश झा समेत तमाम वरीय पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दृढ संकल्प के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाया है।इनके मनोनीत होने पर विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल,पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,अजय सिन्हा,अरुण कुमार सिंह,अमित सिन्हा,नरेश साह,श्याम किशोर झा,नरेश कुमार गणेश,दामोदर दास,दिलीप दास समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएँ दी है।

किशनगंज भाजयुमो संगठन को दिया गया विस्तार । नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को धारदार बनाने का लिया संकल्प ।