मनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 15 एवं 16 जून को पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप में कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी 14 जून को पटना के लिए रवाना होंगे।
अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय स्तर के चयनकर्ता भी मौजूद रहेंगे, जिससे खिलाड़ियों को नेशनल स्तर तक पहुंचने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बालिका वर्ग में प्रियंका को टीम की कप्तान बनाया गया है। टीम में अंजनी कुमारी, समा परवीन, लक्ष्मी रानी, खुशी परवीन, वैष्णवी गुप्ता, मुस्कान कुमारी, छोटी कुमारी, निशा कुमारी एवं प्रीति कुमारी शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में अंकित आनंद को कप्तान तथा उज्ज्वल कुमार गुप्ता को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टीम में राजीव रंजन, सुजल पासवान, शुभम कुमार, सूरज चौधरी, रोहन राज, देव कुमार, सत्यम कुमार, लक्की कुमार, रोहित हेमब्रम एवं सौरव कुमार को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
























