कटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला अतिथि गृह में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मीडिया संवाद में पत्रकार से वार्ता कर केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी ।
मीडिया संवाद कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का अंग वस्त्र में पुष्प देकर अभिनंदन स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पुर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, चन्द्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार, उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल शामिल मौजूद रहे ।
वही इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार का
वोमेन लीड डेवलपमेंट मॉडल नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर उज्ज्वला योजना के 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन और 12 करोड़ से अधिक शौचालयों तक, महिलाओं के सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना से 70 फीसदी महिलाओं को बिना गारंटी लोन देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया। लखपति दीदी’, करोड़पति दीदी’ और स्वयं सहायता समूहों ने उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भर बनाया। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने राजनीति में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया है।इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं सेना, अंतरिक्ष, खेल,अनुसंधान और उद्योग सहित हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं।
मंत्री ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा,पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं। उनके जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी कई पहल उनकी आय की सुरक्षा के साथ-साथ खेती को अधिक सशक्त बना रही हैं। पीएम-कुसुम योजना से जहां खेती के लिए उन्हें सौर ऊर्जा सुलभ हुई है।
वहीं इससे खेती पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है। मोदी जी के 12 वर्षों में देश के अनेक भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों को सम्मान मिला।बिना थके, बिना रुके और बिना कोई दाग के मोदी जी का कार्यकाल प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों पुरानी नक्सलवाद, आतंकवाद और धारा 370 आदि की समस्या को 12 वर्षों में समाप्त किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्थिरता, निरंतरता और निर्णायक नेतृत्व भारतीय इतिहास का स्वर्णिम कालखंड है।मोदी जी ने देश को आश्वस्त किया कि राष्ट्रहित के कठोर और बड़े फैसलों का यह सिलसिला आगे और भी तेज होगा।
मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान,सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।नई संसद का निर्माण हुआ,तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना।
इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं। कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ। नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसमें राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा। इस अवसर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम में जिला मंत्री नेहा किरण ,सविता शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेश मंडल, प्रमोद महतो, विजय सिंह,बुलबुल सिंह, जोक्शन यादव, अंकित ,विवेक,रितेश, बबलू गुप्ता, शांति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जिला व नगर के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन

























