मनिहारी /कटिहार – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी मे जन्म के बाद एएनएम के हांथ से छूटकर नवजात शिशु के नीचे गिरने का मामला प्रकाश मे आया है । सोमवार को नवजात शिशु के साथ पिड़ित परिजनों के साथ दर्जनो की संख्या मे ग्रामीणो के साथ अस्पताल पहुंच कर हो हंगामा किया ।
नवजात शिशु के माता पुजा कुमारी पिता सुजन मंडल ,रिंकी देवी ने बताया कि चार जुन को स्वास्थ्य केन्द्र मे शिशु का जन्म हुआ था । जन्म के बाद बच्चा को झुलाने के दौरान नीचे गिरा दिया । नीचे गिरने के बाद शिशु कोमा मे चला गया । बाद में पीएचसी के चिकित्सको ने कटिहार रेफर कर दिया । कटिहार मे भी चिकित्सको ने शिशु का इलाज से इन्कार कर दिया है ।
पिड़ित सहित सभी ग्रामीणो ने पीएचसी प्रभारी से शिशु का उचित इलाज कराने का मांग किया । प्रभारी चिकित्सक डाक्टर इमरान आलम ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए शिशु को परिजन के साथ सरकारी खर्च से बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स अस्पताल भेज दिया है । डाक्टर इमरान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । दोषी पाये जाने पर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।




















