किशनगंज से युवती हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


शहर के धरमगंज मझिया रोड वार्ड नंबर 28 निवासी 20 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत रविवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे। पीड़िता की मां उर्मिला देवी पति रंजीत कुमार पंडित के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


वहीं परिजनों ने बताया कि गत रविवार दोपहर पीड़िता काजल कुमारी परिवार के सदस्यों को कुछ बताये बिना ही घर से निकल गई थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। आस-पड़ोस के साथ साथ रिश्तेदारों के घर जाकर खोजबीन की गई।

उसने अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया था। परिजनों ने बताया कि काजल अक्सर दिलशाद और चानो नामक लड़के के साथ बातचीत करती थी। परिजनों ने दोनों युवक पर काजल को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। बहरहाल परिजन के लिखित शिकायत के बाद पुलिस काजल की तलाश में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!