बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पुल निर्माण स्थल से करीब 1 लाख रुपये मूल्य की निर्माण सामग्री चोरी होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल किया है।साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है
इस संबंध में निर्माण कंपनी के अधिकारी द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘रामाक इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडमिन (HR) अब्दुल क्युश ने पुलिस को आवेदन देकर चोरी का मामला दर्ज करवाया था।
शिकायत के मुताबिक, कंपनी का पुल निर्माण कार्य बहादुरगंज के के एम 54+034 (एसबीआई बैंक के पास) चल रहा है। जहाँ 3 जून 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे जब साइट का निरीक्षण किया गया, तो वहां से भारी मात्रा में निर्माण सामग्री गायब पाई गई।
पीड़ित अधिकारी ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। इतनी बड़ी मात्रा में शटरिंग और स्टील चोरी होने के कारण वर्तमान में चल रहा निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे परियोजना को समय पर पूरा करने में देरी होने की आशंका है।
आवेदन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चोरी गए सामानों की सटीक गिनती और मिलान करने के कारण पुलिस को आवेदन देने में कुछ दिनों का विलंब हुआ ।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की आवेदन पर पुलिस द्वारा 363/26 को दर्ज कर मामले मे एक आरोपी को हिरासत मे लेकर गहनता से पूछताछ की गयी। जहां हिरासत मे लिए गए व्यक्ति से पूछताछ मे चोरी हुए सामानो को अलीहुसैन चौक स्थित एक कबाड़ के दुकान मे बेचे जाने की बात बताई गयी।
जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त दुकान मे छापामारी कर भारी मात्रा मे चोरी हुए पुल निर्माण कार्य के सामग्री सहित अन्य कई चोरी के बैटरी व अलम्युनियम के तार को बरामद करने मे सफलता प्राप्त किया है।
थाना अध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान ने बताया कि मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी शंकर यादव पिता स्व0 अशोक यादव हरी नगर वार्ड नंबर 7 निवासी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




















