किशनगंज में नगर परिषद के द्वारा चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि


नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत धरमगंज चौक के पास सोमवार को नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों और सदर थाना की पुलिस की मौजूदगी में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

अभियान के दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिली। बताया जाता है की धरमगंज चौक शहर का व्यस्त इलाका है, जहां अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान जेसीबी और नगर परिषद की टीम ने सड़क पर फैले सामान तथा अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया।अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक भूमि और सड़कों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को निर्धारित सीमा के भीतर संचालित करने की अपील की गई।


अभियान के दौरान सदर थाना की पुलिस भी तैनात थी।जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान जारी रहेगा।नगर परिषद के अध्यक्ष ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। अभियान में स्वच्छता निरीक्षक स्वरूपम कुमार,संतोष कुमार कर्ण आदि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!