महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का हल्ला बोल,9 और 17 जून को प्रखंड से जिला मुख्यालय तक होगा घेराव

SHARE:

कटिहार – देश और राज्य में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, लचर बिजली व्यवस्था और बदहाल कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल राजद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने पूरे बिहार के साथ-साथ जिले भर में भी व्यापक आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।

इस रणनीति के तहत आगामी 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों और 17 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर सरकार का घेराव किया जाएगा।इस बड़े आंदोलन को धार देने और इसे पूरी तरह सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण के आवास पर पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह जिला प्रभारी स्वीटी सीमा हेंब्रम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।बैठक के दौरान आंदोलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और इस प्रदर्शन में आम जनता की भागीदारी को अधिकतम करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। ऊपर से बिजली की बदतर स्थिति और चरमराती कानून-व्यवस्था ने लोगों की दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। ऐसे में जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे। वही जिला प्रभारी ने भी देश व प्रदेश की सरकार तथा उनकी नीतियों को जमकर कोसा ।

इस सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष ईशरत प्रवीण ने की। जबकि मंच का संचालन प्रधान महासचिव राजेश यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद जाकिर हुसैन, तारकेश्वर ठाकुर, समरेंद्र कुणाल,मनोहर यादव, विमल मालाकार,मोहम्मद जाहिद, सुदामा सिंह, संजीव कृष्ण उर्फ गुड्डू यादव, रंजना यादव, अजहर शेख, संतोष यादव, अरुण साह, दीपक दास, करण कुमार, नेहाल अख्तर, मुनहसर हसनैन, श्रीलाल उरांव, मोहम्मद नोमान और इरफान अंसारी समेत भारी संख्या में राजद पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई