मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि का किया गया भुगतान

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के धुरीयाही पंचायत में विगत दिनों शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गयी थी। अंचल पदाधिकारी निहारिका राय ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के आश्रित को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि चार लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किया गया।

शनिवार को अंचल पदाधिकारी निहारिका ने पंचायत के मुखिया की मौजूदगी मे मृतक की माता मधु देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान की। इस मौके पर प्रधान सहायक अंजारूल हसन, अमन,नईम खान सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई