विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,वाहन जब्त

SHARE:

कदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस ने फिर से बड़ी सफलता पाई है।काले स्कार्पियों में ले जा रहे 177 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। और की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेलगच्छी-चांदपुर मार्ग से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।सूचना सत्यापन को निकली पुलिस ने उस रास्ते पर वाहन जांच अभियान चलाकर एक 177 लीटर विदेशी शराब के साथ वाहन एवं एक तस्कर को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि वाहन से बरामद कुल विदेशी शराब बंगाल निर्मित है।उन्होंने बताया कि थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई