अररिया: जिले के प्रभारी मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना 

SHARE:

-प्रभारी मंत्री के साथ जिला के कई अधिकारी थे मौजूद

-नानू बाबा ने सभी को चुनरी व माला पहना कर दिया आशीर्वाद

अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट

अररिया के प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने मां खड्गेश्वरी की पूजा अर्चना की।इस दौरान उनके साथ जिला के कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।मंत्री ने पहले मां खड्गेश्वरी महाकली को पुष्प अर्पित कर पूजा की। इसके बाद मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा से मंदिर का इतिहास भी जाने।

वही नानू भगवान ने मंत्री को चुनरी को माला देकर आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही काली मंदिर पर लिखित पुस्तक भी भेंट की।इस दौरान नानु बाबा के शिष्य हेमंत कुमार हीरा ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर व नानु बाबा का विशेषताएं से  अवगत कराया।मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को महाभोग लगाया जाता है।

मां खड्गेश्वरी को विशेष शृंगार भी किया जाता है।इस महाभोग के आयोजन में पड़ोसी देश नेपाल समेत कई राज्य भी भक्त लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

 नानू बाबा सभी धर्मों में मिसाल हैं।बाबा अपना निजी जमीन मंदिर, मस्जिद,स्कूल व मौसामत महिला को भी दान कर चुके हैं साथ मंदिर का गुम्मद के बारे में बताया गया।नानू बाबा ने अपना पूरा जीवन मंदिर में समर्पित कर दिया है ।इस कारण बाबा ने विवाह भी नहीं किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,उप मुख्य पार्षद गौतम साह ,अररिया सिविल एसडीओ समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई